पैरीकोवायरस (Parechovirus) से 23 बच्चे गंभीर रूप से बीमार, CDC ने अलर्ट जारी किया

Parechovirus: पैरीकोवायरस दो से तीन महीनों के बच्चों में तेजी से फैल रहा है। CDC ने अब इसे लेकर माता-पिता और स्वास्थ्य संस्थाओं को सतर्क रहने को कहा है।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : August 2, 2022 9:22 AM IST

कोरोना वायरस और मंकीपॉक्स के बाद अब पैरीकोवायरस (Parechovirus) फैल रहा है। दरअसल, पैरीकोवायरस, पोलियोवायरस जैसे एंटरोवायरस (enteroviruses) के जैसा पैथोजेन है। जिसका एक प्रकार PeV-A इंसानों को बीमार करता है। ये वायरस आमतौर पर नवजात शिशुओं, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में गंभीर रूप से बीमार पड़ने का खतरा पैदा करता है। खबर है कि अमेरिका के एक टेनेसी (Tennessee) शहर में पैरीकोवायरस से 23 बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं और उन्हें अस्पतालों में भर्ती करना पड़ा है। इसे देखते हुए अमेरिका में रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (Centers for Disease Control and Prevention) ने अलर्ट जारी किया है।

अमेरिका में पैरीकोवायरस को लेकर हेल्थ अलर्ट जारी

अमेरिका में रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने पिछले हफ्ते एक हेल्थ अलर्ट जारी की है जिसमें माता-पिता और बाल रोग विशेषज्ञों और नए माता-पिताओं को चेतावनी दी है। एजेंसी ने कहा कि उसे मई से संक्रमण की कई रिपोर्टें मिलीं हैं। सीडीसी (CDC) ने कहा कि ज्यादातर रिपोर्ट में पीईवी-ए3 स्ट्रेन होता है, जो आमतौर पर गंभीर बीमारी से जुड़ा होता है। एजेंसी ने यह नहीं बताया कि किन राज्यों में संक्रमण की सूचना है या क्या वायरस से कोई मौत हुई है।

तीन महीने से कम उम्र के शिशुओं में गंभीर बीमारी का खतरा

बाता दें कि पैरीकोवायरससे सबसे ज्यादा खतरा बच्चों और खास कर कि शिशुओं को है। इसलिए रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र डॉक्टरों को पारेकोवायरस के प्रसार के बारे में चेतावनी दे रहा है। इस दौरान सीडीसी (CDC) ने बताया है कि इस वायरस से दो से तीन महीने तक के कम उम्र के शिशु गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं। 12 जुलाई को, सीडीसी ने चिकित्सकों और सार्वजनिक स्वास्थ्य विभागों को परिसंचारी पारेकोवायरस के बारे में जागरूक करने के लिए एक स्वास्थ्य सलाह जारी की।

सीडीसी ने कहा कि 23 मामलों में से 21 शिशु बिना किसी खतरे के ठीक हो गए हैं। सीडीसी की रिपोर्ट में पाया गया कि बाकी दो में से एक बच्चे को बहरापन और ब्लड क्लॉटिंग का खतरा हो सकता है, जबकि दूसरे को गंभीर विकासात्मक देरी का खतरा हो सकता है। सीडीसी के अनुसार, पैरीकोवायरस के लक्षण जो 3 महीने से कम उम्र के शिशुओं के लिए अधिक खतरनाक हो सकते हैं, उनमें शामिल है बुखार, बच्चे का बहुत रोना और खराब भोजन आदि। इससे बचने के लिए डॉक्टरों ने माता-पिता को बीमार लोगों के संपर्क से बचने और घरेलू सतहों को कीटाणुरहित रखने की सलाह देते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source