दिल्ली में मिले कोविड के 23 मामले, दिल्ली सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Covid-19 Advisory-अस्पताल परिसर में कोविड मास्क पहनने से लेकर अस्पतालों में दवाओं का स्टॉक भरने जैसे कई नये निर्देश इस नयी एडवायरी में दिए गए हैं।

दिल्ली में मिले कोविड के 23 मामले, दिल्ली सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Written by Sadhna Tiwari |Updated : May 24, 2025 1:20 AM IST

Covid-19 Cases Update- जेएन.1 वेरिएंट (JN.1 Variant) के बढ़ते खतरे के बीच भारत में कोविड के नये मामलों का पता चला। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को केवल दिल्ली में ही कोविड के 23 नये केसेस की पुष्टि की गयी। इस बीच दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए एक एडवाइजरी भी जारी की है। इस एडवाइजरी में दिल्ली के अस्पतालों को कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है।

मिली जानकारी के अनुसार NCR में अब तक नौ संक्रमितों की पुष्टि की जा चुकी है।  इनमें से 4 केस गाजियाबाद में, 3 केस गुरुग्राम में और 2 संक्रमित फरीदाबाद में पाए गए हैं दिल्ली सरकार ने शुक्रवार 23 मई को कोविड-19 के बढ़ते केसेस को ध्यान में रखते हुए एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें अस्पतालों को निर्देश दिए गए कि-

  • अस्पतालों में पर्याप्त बेड का इंतजाम किया जाए।
  • ऑक्सीजन सप्लाई से जुड़े उपकरण (Oxygen supply equipment), जरूरी दवाएं और वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक रखा जाए।
  • अस्पतालों को एंटीबायोटिक्स (Antibiotics) और अन्य दवाओं के स्टॉक को चेक करने और उन्हें रिफिल करने की जैसी तैयारियां सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।
  • इनके अलावा वेंटिलेटर,  बाई-पीएपी, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और पीएसए जैसे सभी उपकरणों को चेक करने और इस्तेमाल के लिए तैयार रखने के लिए कहा गया है।
  • इन सबके साथ ही साथ अस्पतालों को अपनी तैयारियों का लेखा-जोखा देने के लिए एक डेली रिपोर्ट दिल्ली राज्य स्वास्थ्य डेटा प्रबंधन पोर्टल पर जमा करने के भी निर्देश दिए गए।

जीनोम सीक्वेंसिंग के लैब भेजे जाएंगे सैम्पल्स

सरकार की तरफ से सभी स्वास्थ्य संस्थानों से कोविड-19 के पॉजिटिव नमूनों को जीनोम सीक्वेंसिंग (Genome sequencing) के लिए लैब भेजने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि, हेल्थ डिपार्टमेंट की तरफ से ये नयी एडवाइजरी दिल्ली सहित अन्य कई राज्यों में कोविड के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जारी की गयी है।

TRENDING NOW

Also Read

More News

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।