... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : December 17, 2021 11:01 AM IST
यूपी, पंजाब की शादियों में घूम रही 2 कोरोना पॉजिटिव महिलाएं, लखनऊ में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 4
देश में एक तरफ जहां कोरोनावायरस के नए वेरिएंट को लेकर डर का माहौल है वहीं कुछ लोग ऐसे हैं, जो खुद कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद लोगों को भी संक्रमित कर रहे हैं। जी हां, यूपी में दो महिलाएं ऐसी हैं, जो पिछले कुछ दिनों से एक राज्य से दूसरे राज्य में जा-जाकर शादियों में शरीक हो रही हैं और कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। जब एक जगह उनका टेस्ट कराया गया तो वह कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। इन दोनों महिलाओं के पॉजिटिव होने के बाद लखनऊ में कुल चार नए मामले सामने आए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, इन दो महिलाओं में से एक महिला हाल ही में पंजाब गई थी, जबकि दूसरी पिछले सप्ताह लखनऊ में ही कई शादियों में शामिल हो चुकी है।
खबर के मुताबिक, पंजाब में एक शादी में शरीक होने वाली महिला लखनऊ के आशियाना की रहने वाली है, जो 12 दिसंबर को एक शादी में शामिल होने के लिए वहां गई थीं। हालांकि एयरपोर्ट पर उसका टेस्ट नेगेटिव आया था। वहीं दूसरी महिला न्यू हैदराबाद इलाके की रहने वाली है, जिसको दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण डॉक्टर से मिलना था लेकिन जब उसने अपना टेस्ट कराया तो उसका टेस्ट पॉजिटिव आया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने पंजाब में मौजूद स्वास्थ्य अधिकारियों को महिला के बारे में सूचित कर दिया है और उसके संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग शुरू की जा सके और कोरोना को फैलने से रोका जा सके। जिला निगरानी अधिकारी डॉ मिलिंद वर्धन का कहना है कि हम अब टेस्टिंग के लिए न्यू हैदराबाद इलाके की महिलाओं की संपर्क सूची बना रहे हैं, जिसके बाद जल्द ही ट्रेसिंग शुरू की जाएगी।
इन दो महिलाओं के अलावा जिन दो लोगों का और टेस्ट पॉजिटिव आया है वो हाल ही में बेंगलुरु से लौटे एक छात्र के माता-पिता हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों में कोरोना का कोई भी लक्षण दिखाई देने वाला नहीं है।
समाचार एजेंसी को नाम न छापने की शर्त पर एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शादियों में शामिल होने वाले मरीजों का संपर्क ट्रेस करना एक बहुत ही मुश्किल काम है। उन्होंने कहा कि यहां तक कि मरीज भी खुद उन सभी लोगों को याद नहीं रखते हैं जिनसे वे इन समारोहों में मिले थे। इसलिए संपर्क ट्रेसिंग एक असंभव कार्य है।
अधिकारी ने कहा कि शादियां कोरोना के लिए सुपर स्प्रेडर हो सकती हैं क्योंकि कोई भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करता है।
इस बीच, स्वास्थ्य विभाग ने एक सामूहिक टीकाकरण अभियान के दौरान 26,691 लोगों को कोविड-19 के खिलाफ टीका लगाया।
(सोर्सः आईएएनएस)