Covid Pain in hindi : शरीर के इन 2 हिस्सों में दर्द मतलब कोविड! 3 से 5 दिन तक इन अंगों में रहता है दर्द

Covid Pain in hindi : दर्द भी कोरोनावायरस संक्रमण एक शुरुआती संकेत हो सकता है। शुरुआती संकेतों को पहचानकर संक्रमण का पता लगाने में मदद मिलती है और समय पर उपचार आपकी जान बचाता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : June 27, 2022 6:31 PM IST

Covid Pain in hindi : जब भी कोविड से जुड़े संकेतों और लक्षणों की बात होती है तो आपके दिमाग में खांसी, बुखार और गंध व स्वाद महसूस न होना जैसे तीन लक्षण प्रमुख रूप से सामने आते हैं। हालांकि मौजूदा वक्त में जिस तरह से कोरोनावायरस के मामलों में वृद्धि हो रही है उसके मद्देनजर अलग-अलग लक्षण दिखाई दिए हैं। इन्हीं अलग लक्षणों में शामिल है दर्द। जी हां, दर्द भी कोरोनावायरस संक्रमण एक शुरुआती संकेत हो सकता है। शुरुआती संकेतों को पहचानकर संक्रमण का पता लगाने में मदद मिलती है और समय पर उपचार आपकी जान बचाता है। सिर में दर्द और मांसपेशियों में दर्द कोविड का लक्षण हो सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे आप इसे पहचान सकते हैं।

सिरदर्द

जो कोविड स्टडी एप के मुताबिक सिरदर्द भी कोरोनावायरस का एक लक्षण हो सकता है लेकिन ये शुरुआत में दिखाई देता है। सिरदर्द आमतौर पर कोविड के सबसे शुरू में दिखाई देने वाला लक्षण है और ये आमतौर पर तीन से 5 दिन तक रहता है। कोरोनावायरस के कारण होने वाला सिरदर्द सामान्य से लेकर गंभीर हो सकता है। आपको अपने सिर में धड़कन, दबाव या फिर चुभन जैसा महसूस हो सकता है। ये सिरदर्द सिर के एक या फिर दोनों हिस्सों में हो सकता है और आमतौर पर ली जाने वाली पेनकिलर से भी ठीक नहीं होता है।

कुछ मामलों में सिरदर्ग बहुत ज्यादा देर तक आपको परेशान कर सकता है, जो कि लॉन्ग कोविड का एक लक्षण बन जाता है और आपके ठीक होने के बावजूद भी आपको परेशान करता है। चूंकि सिरदर्द कोरोनावायरस का एक आम लक्षण है और कुछ स्थितियां ऐसी भी हैं, जो कि दर्द का कारण बन सकती है।

मांसपेशियों में दर्द

मांसपेशियों में दर्द भी कोरोनावायरस का एक आम लक्षण है और ये ओमिक्रोन वेव के दौरान सामने आए लक्षणों में से एक है। कोविड से संक्रमित लोगों को मांसपेशियों में दर्द महसूस हुआ था, विशेषकर कंधों और पैरों में। मांसपेशियों में दर्द को भी कोविड का एक शुरुआती संकेत माना जाता है।

बात करें कोविड से जुड़े मांसपेशियों में दर्दकी तो ये हल्का भी हो सकता है और तेज भी, खासतौर पर जब आप बहुत ज्यादा थके हुए हों। कुछ लोगों को मांसपेशियों में दर्द रोजाना परेशान करता है और उन्हें अपने रोजाना के काम करने में परेशानी होती है।

मांसपशियों में दर्द आमतौर पर दो से तीन दिन तक रहता है लेकिन उम्रदराज लोगों में ये ज्यादा लंबे समय तक रहता है। सिरदर्द की ही तरह मांसपेशियों में दर्द भी लॉन्ग कोविज का एक आम लक्षण बन चुका है। मांसपेशियों में दर्द के भी कई कारण हो सकते हैं और जरूरी नहीं है कि ये कोविड का ही एक लक्षण हो।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source