Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Omicron After Booster Shot: कोरोना वैक्सीन की बूस्टर शॉट लेने के बाद सिंगापुर में 2 लोग मिले ओमिक्रोन पॉजिटिव

सिंगापुर के स्वास्थ्य विभाग) की तरफ से कहा गया कि, "ओमिक्रोन के प्रसार की गति और इसकी संक्रामकता को  देखते हुए हमें आने वाले दिनों में सिंगापुर में इसके और अधिक केसेस देखने को मिल सकते हैं।"

Omicron After Booster Shot: कोरोना वैक्सीन की बूस्टर शॉट लेने के बाद सिंगापुर में 2 लोग मिले ओमिक्रोन पॉजिटिव

Written by Sadhna Tiwari |Updated : December 10, 2021 12:20 PM IST

Omicron After Booster Shot: कोरोना वायरस वैक्सीन की बूस्टर डोज लेने के बाद सिंगापुर (Singapore) में 2 लोगों में ओमिक्रोन से संक्रमण की पुष्टि की गयी है। इन दोनों मामलों के सामने आने के बाद कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज (Covid Vaccine Booster Dose ) से मिलने वाली सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। मिली जानकारी  के अनुसार, संक्रमितों में एक 24 वर्षीय महिला  भी शामिल है। समाचार एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार, यह 24 वर्षीय महिला एयरपोर्ट पैसेंडेर सर्विस वर्कर है और उसे प्रारंभिक टेस्ट में ओमिक्रोन पॉजिटिव  पाया गया है।

सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को दी गयी जानकारी के अनुसार,  यह सिंगापुर का पहला ओमिक्रोन का मामला है। यह महिला जर्मनी से सिंगापुर आयी है और 6 दिसंबर को इसे वैक्सीन की खुराक दी गयी थी। ( Omicron Positive Cases After Covid Vaccine Booster Dose )

नहीं दिखे थे संक्रमण के लक्षण

24 वर्षीय ओमिक्रोम पॉजिटिव महिला में ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमण के लक्षणनहीं देखे गए  और वह एसिम्टोमैटिक (asymptomatic) थी। लेकिन,   इस संक्रमित महिला में संक्रमण का पता एयरपोर्ट स्टाफ के रुटीन साप्ताहिक चेकअप के दौरान चला। वहीं, दूसरा मामला एक 46 वर्षीय महिला का है जो 6 दिसंबर को जर्मनी से सिंगापुर पहुंची। 4 दिसंबर को फ्रांस में इस महिला का टेस्ट किया गया था, जिसमें उसे नेगेटिव पाया गया था।  इस महिला को भी कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोजदी जा चुकी है। ( Omicron Positive Cases In Singapore)

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

सामने आ सकते हैं ऐसे और  मामले

इस बीच सिंगापुर के स्वास्थ्य विभाग ( Singapore's health ministry) की तरफ से कहा गया कि, "ओमिक्रोन के प्रसार की गतिऔर इसकी संक्रामकता को  देखते हुए हमें आने वाले दिनों में सिंगापुर में इसके और अधिक केसेस देखने को मिल सकते हैं।" दोनों संक्रमितों को नेशनल सेंटर फॉर इंफेक्शियर डिज़िज़ेज़ (National Centre for Infectious Diseases) में आइसोलेशन में रखा गया है, और उन्हें जल्द ही एक विशेष क्वारंटाइन सेंटर (Quarantine Center) में भेज दिया जाएगा।