Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

खान-पान की इन 2 आदतों से लोगों को हो रही डायबिटीज! स्टडी में दावा पूरी दुनिया में लोगों के बीच है ये ट्रेंड

2018 में प्रकाशित ये स्टडी बताती है कि आपके खान-पान की आदतें दुनियाभर में 70 फीसदी तक नए मामलों के लिए जिम्मेदार हैं।

खान-पान की इन 2 आदतों से लोगों को हो रही डायबिटीज! स्टडी में दावा पूरी दुनिया में लोगों के बीच है ये ट्रेंड
खान-पान की इन 2 आदतों से लोगों को हो रही डायबिटीज! स्टडी में दावा पूरी दुनिया में लोगों के बीच है ये ट्रेंड

Written by Jitendra Gupta |Published : April 26, 2023 1:11 PM IST

डायबिटीज एक लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है और इसके कारण आपने पहले भी कई बार सुने होंगे। लेकिन अब अमेरिका के बोस्टन में टफट्स यूनिवर्सिटी के फ्रीडमैन स्कूल ऑफ न्यूट्रिशन साइंस एंड पॉलिसी के शोधकर्ताओं ने एक स्टडी में डायबिटीज बनाने वाले दो फूड्स के बारे में पता लगाया है। ये दो फूड्स दुनियाभर में डायबिटीज का कारण बनने वाली सबसे प्रमुख वजह है। 2018 में प्रकाशित ये स्टडी बताती है कि आपके खान-पान की आदतें दुनियाभर में 70 फीसदी तक नए मामलों के लिए जिम्मेदार हैं।

डायबिटीज बढ़ाने वाले दो फूड्स

शोधकर्ताओं का कहना है कि बहुत ज्यादा मात्रा में रिफाइन्ड राइस यानि चावल और गेहूं के साथ-साथ साबुत अनाज न खाना दुनियाभर में डायबिटीज बढ़ने की वजह है। स्टडी में कार्ब की गुणवत्ता पर ध्यान देने की जरूरत पर जोर दिया गया है, जो कि मध्य पूर्व, उत्तरी अफ्रीका और दक्षिणी एशिया जैसे प्रांतों में डायबिटीज के बढ़नेके पीछे खराब कार्ब की गुणवत्ता को रेखांकित करता है।

ये 11 खान-पान की आदतें डायबिटीज की वजह

स्टडी में पाया गया कि जरूरत से ज्यादा रिफाइन्ड राइस, गेहूं, प्रोसेस्ड मीट, अनप्रोसेस्ड रेड मीट, शुगर पेय पदार्थ, आलू, फ्रूट जूस जैसी चीजें डायबिटीज की 60 फीसदी तक बढ़ाने का काम करती है। डाइट में इन चीजों की कमी जैसे साबुत अनाज, दही, फल, नॉन स्टार्च वेजिटेबल, नट्स और सीड्स 39.2 फीसदी डायबिटीज के मामलों की वजह है।

Also Read

More News

1-साबुत अनाज का कम सेवन

2-रिफाइन्ड अनाज का जरूरत से ज्यादा सेवन

3-प्रोसेस्ड मीट का जरूरत से ज्यादा सेवन

4-अनप्रोसेस्ड रेड मीट का जरूरत से ज्यादा सेवन

5-दही का कम सेवन

6-शुगर युक्त पेय पदार्थ का जरूरत से ज्यादा सेवन

7-आलू का जरूरत से ज्यादा सेवन

8-फलों का सेवन न करना

9-नट्स और बीज का अपर्याप्त सेवन

10-नॉन स्टार्च वेजिटेबल्स का अपर्याप्त सेवन

11-फलों का जूस का जरूरत से ज्यादा सेवन

ये चीजें तेजी से बढ़ाती हैं ब्लड शुगर

सोडा, पेय पदार्थ, बेक फूड्स और रिफाइन्ड फूड्स बहुत जल्दी पच जाते हैंऔर इन्हें अवशोषित होने में दूसरे फूड्स के मुकाबले बहुत कम समय लगता है, जिसकी वजह से तेजी से ब्लड शुगर बढ़ता है। जिन्हें डायबिटीज हैं उन्हें इस तरह के फूड्स का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन की मानें तो साबुत अनाज अनप्रोसेस्ड, नॉन स्टार्च सब्जियां लेट्यूस, खीरा, ब्रोकोली, टमाटर और हरी बीन्स जैसे सब्जियों में बहुत अधिक फाइबर और बहुत कम कार्बोहाइड्रेट होता है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर पर कम प्रभाव पड़ता है।

About the Author

... Read More