Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Zika Virus Cases In Lucknow:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जीका वायरस के 2 मामलों की पुष्टि हुई है। गौरतलब है कि राज्य के कानपुर शहर में पिछले कई दिनों से जीका वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे थे। जिससे राज्य में हडकंप मचा हुआ है। वहीं, अब राजधानी लखनऊ में कोरोना के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग इसे गम्भीरता से ले रहा है। (Zika Virus Cases In Lucknow In Hindi)
समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा महानिदेशक डॉ. वेद व्रत सिंह ने जानकारी दी कि, ये मामले लखनऊ (Lucknow) शहर के हुसैनगंज और एलडीए कॉलोनी में पाए गए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के कन्नौज (Kannauj) में भी जीका वायरस से संक्रमित एक केस पाया गया है।
बता दें कि कानपुर शहर (Kanpur) में पिछले महीनेभर में जीका वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी गयी है। अब तक कानपुर में (Zika Virus Cases In Kanpur) जीका वायरस के कुल मामले 105 तक पहुंच गए हैं। जिनमें से 17 लोगों के इलाज करने के बाद ठीक होने की भी पुष्टि की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल कानपुर में जीका वायरस संक्रमण के लगभग 88 सक्रिय केस हैं। जीका वायरस का हॉट स्पॉट बने कानपुर की वजह से स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ी है और वह शहर में जीका वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए रणनीति भी तैयार कर रहा है। (Zika Virus Cases In Lucknow)
वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adittyanath) ने बुधवार के दिन कानपुर शहर का दौरा भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ एक मीटिंग भी की और स्थिति का जायजा लिया।
बता दें कि जीका वायरस मच्छरों से फैलने वाली बीमारी। जीका वायरस से संक्रमित व्यक्ति में लक्षण के तौर पर बुखार, मसल्स पेन, सिर दर्द,बेचैनी और शरीर में रैशेज जैसी समस्याएं दिखायी देती हैं।
(IANS)