Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बासी नूडल्स खाने से अमेरिका में एक लड़के को गंवाने पड़े अपने दोनों पैर, रात के बचे भोजन का सेवन करने वाले पढ़ें यह ख़बर

न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार,19 साल का यह लड़का एक स्टुडेंट है जिसने फ्रिज में रखे बासी चाइनीज फूड (Chinese Food) का सेवन किया था।

बासी नूडल्स खाने से अमेरिका में एक लड़के को गंवाने पड़े अपने दोनों पैर, रात के बचे भोजन का सेवन करने वाले पढ़ें यह ख़बर

Written by Sadhna Tiwari |Updated : February 25, 2022 11:41 AM IST

फ्रिज में रखा बासी खाना खाने की वजह से न्यूयॉर्क में एक लड़का गम्भीर रूप से बीमार हो गया। उसकी स्थिति इतनी गम्भीर हो चली कि उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। 19 वर्षीय लड़के की जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उसका पैर और उंगलियां तक काटनी पड़ी। न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, 19 साल का यह लड़का एक स्टुडेंट है जिसने फ्रिज (Food Store In Fridge) में रखे बासी चाइनीज फूड (Chinese Foods) का सेवन किया था। लड़के ने बचे हुए चावल, चिकन और नूडल्स (जो एक रात पहले बच गए थे और उसने उन्हें फ्रिज में रख दिया था) खाए और उसकी  तबीयत बिगड़ गयी। वह इतना अधिक बीमार हो गया कि उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। ( student loses legs, fingers eating leftover noodles in Hindi)

रात का बासी नूडल खाने के बाद हुई तबीयत खराब

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार लड़के का इलाज कर रहे डॉक्टर बर्नार्ड सू ने कहा कि, लड़के को बासी खाना (eating leftover noodles) खाने के बाद तेज बुखार आया, फिर उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसके दिल की धड़कने (Heart Rate) भी बढ़ गयीं जिसके चलते लड़का बेहोश हो गया। लड़के की स्थिति देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। इस लड़के को तकरीबन 26 दिनों बाद होश आया और 2 अलग-अलग अस्पतालों में लड़के का इलाज किया गया।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

डॉक्टरों को ब्लड टेस्ट (Blood Test) की मदद से पता चला कि लड़के को बैक्टेरियल इंफेक्शन (Bacterial Infection) सहित कई प्रकार की बीमारियां भी हो चुकी हैं। इनमें, सेप्सिस (Sepsis) नामक इंफेक्शन भी लड़के में पाया गया। बता दें कि सेप्सिस एक जानलेवा इंफेक्शन है और यह धीरे-धीरे पूरे शरीर के रक्त में फैलता है। डॉक्टरों ने स्थिति गम्भीर होने के कारण लड़के की जान बचाने के लिए उसके हाथों की सभी उंगलियां काटने की सलाह दी। इसके अलावा लड़के के पैर भी काटने पड़े।

Also Read

More News