
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 30, 2021 10:37 AM IST
18 children tests covid-19 positive in Mumbai hostel: कोरोना वायरस की तीसरी लहर (Third wave of coronavirus) की आशंका के बीच एक बार फिर से मुंबई (Mumbai) से चिंता बढ़ाने वाली ख़बर सामने आयी है। यहां एक बाल गृह में 18 बच्चों को कोविड-19 संक्रमित पाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, ये बच्चे महानगर मुंबई के पूर्वी उपनगरीय इलाके मानखुर्द (Mankhurd) के एक बाल गृह के हैं। यहां केवल 3 दिनों में कुल 18 बच्चों के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि हुई है। (Coronavirus in children in Mumbai)
मुंबई महानगर पालिका (Brihanmumbai Municipal Corporation) के अधिकारियों द्वारा इस ख़बर की पुष्टि की गयी। अधिकारियों के अनुसार, 15 बच्चों के कोविड-19 संक्रमित होने की पुष्टि शुक्रवार को हो गयी थी। संक्रमित बच्चों को चेंबूर इलाके के एक आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया है। (18 children tests covid-19 positive in Mumbai hostel in Hindi)
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार 25 अगस्त को बाल गृह के एक बच्चे में संक्रमण की पुष्टि की गयी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि एक दिन बाद ही 2 और बच्चे कोविड संक्रमित पाए गए थे, वहीं अगले दिन यानि शुक्रवार (27 अगस्त ) को 15 बच्चों में संक्रमण के नये मामले देखने को मिले। बताया जा रहा है कि यहां हर महीने बच्चों और स्टाफ के टेस्ट किए जाते हैं। इसी नियमित प्रक्रिया के तहत जब बच्चों का एंटीजन और आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया को इन बच्चों में संक्रमण (Covid-19 infection in children) का पता चला। जिसके बाद अब हॉस्टल से अब तक कुछ 18 बच्चों के संक्रमित होने की पुष्टि की जा चुकी। सभी बच्चों को एक स्थानिय कोविड-19 हॉस्पिटल में भेज दिया गया है जहां बच्चों का इलाज चल रहा है। (18 children tests covid-19 positive in Mumbai hostel)
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को बीएमसी (BMC) द्वारा जानकारी दी गयी थी कि एक अनाथालय और बोर्डिंग स्कूल के 22 बच्चों को कोविड संक्रमित पाया गया है, जिनमें से कुछ बच्चों की उम्र 12 साल से कम भी है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.