Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मच्छर मारने की दवा का छिड़काव कराने से 16 महिलाएं बेहोश, जानें इन स्थितियों में कैसे करें खुद का बचाव

Mosquito spray: नोएडा के ईकोटेक III‌ इलाके में एलजिन इलेक्ट्रॉनिक्स नामक एक कंपनी में मच्छरों मारने की दवा का छिड़काव कराया, जिसे बाद 16 महिलाएं बेहोश हो गई। महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से 2 को छुट्टी मिल चुकी है और 4 ही हालत गंभीर बताई जा रही है।

मच्छर मारने की दवा का छिड़काव कराने से 16 महिलाएं बेहोश, जानें इन स्थितियों में कैसे करें खुद का बचाव

Written by Mukesh Sharma |Updated : September 13, 2022 3:09 PM IST

ग्रेटर नोएडा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बीते 11 सितंबर को एलजिन इलेक्ट्रॉनिक्स नाम की एक प्राइवेट कंपनी में मच्छर मारने की दवा का छिड़काव किया गया था। जिसके उस कंपनी में काम करने वाली 16 महिलाएं बेहोश हो गई। महिलाओं के बेहोश होते ही उन्हें आनन-फानन में नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल, मच्छर मारने की दवाओं में कुछ प्रकार के ऐसे केमिकलों का इस्तेमाल किया जाता है, जो सिर्फ मच्छरों के लिए ही नहीं बल्कि मनुष्यों के लिए भी एक जहर के रूप में काम करता है। शायद हवा के माध्यम से ये केमिकल महिलाओं के शरीर में चला गया होगा और इस कारण से उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गई है।

4 की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि 16 महिलाएं बेहोश होने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में एडमिट करा दिया गया था। ताजा जानकारी के मुताबिक 2 महिलाओं को डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि 14 महिलाएं भी भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। वहीं इनमें से 4 महिलाओं की हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है। परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा कर दिया है और पुलिस भी मौके पर पहुंची है।

महिलाएं कैसे हुई बेहोश

जानकारी के मुताबिक ये महिलाएं ग्रेटर नोएडा की एलजिन इलेक्ट्रॉनिक्स नाम की एक कंपनी में काम करती हैं। कंपनी में मच्छरों के काटने से काफी परेशानी हो रही थी, जिसका कारण से कंपनी में मच्छर मारने की दवा का छिड़काव कराया गया। उनमें से एक महिला ने बताया कि जब वे लंच करने गए हुए थे तब दवा का छिड़काव कर दिया गया था और वापस आने के बाद एक के बाद एक लोग बेहोश होने लगे।

Also Read

More News

हानिकारक होती हैं ये दवाएं

दरअसल मच्छरों को मारने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली ये दवाएं मनुष्यों के लिए भी बेहद हानिकारक हैं। लेकिन मच्छरों से निपटने के लिए इन दवाओं का इस्तेमाल करना भी जरूरी हो जाता है। कुछ अध्ययनों के अनुसार इन दवाओं के संपर्क में आने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होना, सिर दर्द, उलझन महसूस होना और त्वचा संबंधी समस्याएं महसूस होने लगती हैं।

किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

अगर आपके घर ऑफिस या आसपास कहीं पर भी मच्छर मारने की दवा का स्प्रे या धुएं का उपयोग किया जा रहा है, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है नहीं तो इनका सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। ऐसे में निम्न बातों का ध्यान रखें

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • स्प्रे करते समय आप दूर खड़े हो जाएं और स्प्रे के संपर्क में आई चीजों को न छुएं
  • जब तक स्प्रे की बदबू आती है, तब तक उस जगह पर न जाएं या अच्छे मास्क का उपयोग करें
  • अगर आप खुद ही स्प्रे कर रहे हैं, तो पूरे कपड़े व अन्य प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट का उपयोग करें
  • किचन या खाने-पीने की चीजों के आसपास इन दवाओं का स्प्रे न करें
  • स्प्रे करने के बाद अगर आपको किसी भी प्रकार के लक्षण महसूस होते हैं, तो तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचें