Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Zika Virus In Kanpur : कानपुर में जीका वायरस के 16 नए मामले आए सामने, कुल मरीजों का आंकड़ा 100 के पार

रिपोर्ट के अनुसार 7 महिलाएं जिनमें 2 गर्भवती हैं और 9 पुरुषों के जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Zika Virus In Kanpur :  कानपुर में जीका वायरस के 16 नए मामले आए सामने, कुल मरीजों का आंकड़ा 100 के पार
Zika Virus In Kanpur : जीका वायरस का हॉटस्पॉट बना उत्तर प्रदेश का कानपुर जिला, जानें कैसे इतनी तेजी से फैला जीका वायरस

Written by Sadhna Tiwari |Updated : November 10, 2021 10:36 AM IST

Zika Virus In Kanpur : उत्तर प्रदेश के कानपुर में जीका वायरस के 16 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ ही यह आंकड़ा 100 के पार चला गया है। जीका के ताजा मामलों में 9 पुरुष और 7 महिलाएं हैं वहीं कन्नौज जिले से शनिवार को पॉजिटिव परीक्षण करने वाला एक मामला सामने आया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ नेपाल सिंह ने कहा कि 16 नए मरीज चकेरी क्षेत्र के हरजिंदर नगर, पोखरपुर, तिवारीपुर बगिया और काजी खेरा इलाके के रहने वाले हैं। (Zika Virus In Kanpur  In Hindi)

संक्रमितों में 2 गर्भवती महिलाएं भी

सीएमओ ने कहा, "केजीएमयू लखनऊ से मंगलवार को मिली रिपोर्ट में सात महिलाएं जिनमें दो गर्भवती हैं और 9 पुरुषों के जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमित व्यक्तियों में कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। शहर में लगभग 100 स्रोत में कमी के लिए टीमों को तैनात किया गया है और 15 टीमें घर से नमूने इक्ठ्ठे करने के लिए तैनात की गई हैं। साथ ही, जीका वायरस के प्रसार की जांच के लिए अतिरिक्त 15 रैपिड रिस्पॉन्स टीमों (आरआरटी) को लगाया गया है।" (Zika Virus In Kanpur)

समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, विभाग से जुड़े एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि जीका वायरस से प्रभावित क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर नमूने जमा किए जाने के लिए एक विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, "अधिकांश लोग जीका वायरस से संक्रमित हैं लेकिन उनमें इसके कोई लक्षण दिखायी  नहीं दे रहे हैं। ऐसे में डोर-टू-डोर सर्वेक्षण किए जा रहे हैं और लोगों के नमूने उनके घर से ही इकट्ठे किए जा रहे हैं। खासकर  गम्भीर रूप से प्रभावित क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं (Zika Virus in pregnant women) के नमूने लेने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, रेडियोलॉजी केंद्रों को सतर्क कर दिया गया है।"

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

(आईएएनएस)