
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 23, 2021 1:56 PM IST
Maharashtra Covid Hospital Fire: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई (Mumbai) से सटे वसई -विरार इलाके में शुक्रवार सुबह तड़के एक कोविड हॉस्पिटल में आग लग गयी। यह घटना पालघर जिले के वसई-विरार क्षेत्र की है जहां, सुबह करीब 3 बजे स्थानीय विजय वल्लभ कोविड केयर अस्पताल (Vallabh Covid Care Hospital) में भीषण आग लग गयी। इस घटना के बारे में कोरोना नियंत्रण कक्ष (वसई विरार नगर निगम) ने बताया कि इस दुर्घटना में अब तक 14 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। (Maharashtra Covid Hospital Fire)
Maharashtra | Death toll rises to 14 in Virar hospital fire incident, says Palghar District Collector
— ANI (@ANI) April 23, 2021
मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद प्रभावित मरीजों को तुरंत नज़दीक के अन्य अस्पतालों में ले जाया गया। बताया जा रहा है कि इनमें से 21 मरीजों की हालत बहुत गंभीर है। वहीं, 14 मरीज़ों की मृ्त्यु हो गयी है।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने अस्पताल में आगजनी की इस दु्र्घटना की जांच के लिए आदेश दे दिए हैं।
#WATCH Virar fire incident, not national news...says Maharashtra Health Minister Rajesh Tope
13 people have lost their lives in a fire incident at Vijay Vallabh COVID care hospital in Maharashtra's Virar pic.twitter.com/hNZEHIbnLp — ANI (@ANI) April 23, 2021
फिलहाल, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी इस घटना पर शोक प्रकट किया है। महाराष्ट्र पुलिस ने जानकारी दी कि, जब अस्पताल में आग लगी तब वहां आईसीयू वार्ड (ICU Ward) में 17 लोग मौजूद थे। हॉस्पिटल के अन्य मरीजों को दूसरे अस्पतालों में ले जाया गया है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में केवल महीनेभर में अस्पतालों में इस तरह की यह तीसरी दुर्घटना हुई है। इससे पहले राजधानी मुंबई के भांडुप इलाके में ड्रीम्स मॉल (Dreams Mall Fire) में आग लग गयी थी। इस मॉल की तीसरी मंजिल पर स्थित कोविड हॉस्पिटल में भी आग पहुंच चुकी थी जिससे 10 लोगों की मृत्यु हो गयी थी। वहीं कुछ दिनों पहले ही नासिक (Nashik Hospital Oxygen) के एक अस्पताल में ऑक्सिजन लीक होने के बाद 24 मरीजों की मौत हो गयी। (Maharashtra Covid Hospital Fire)