
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 6, 2022 9:50 AM IST
Covid-19 deaths worldwide: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि 2021 के अंत तक वैश्विक स्तर पर लगभग 1.5 करोड़ मौतें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोविड-19 महामारी से जुड़ी थीं। डब्ल्यूएचओ के अनुमानों के अनुसार, 1 जनवरी, 2020 और 31 दिसंबर, 2021 के बीच कोविड और इससे संबंधित मौतों का आंकड़ा लगभग 14.9 मिलियन(1.5 करोड़) था। इस आंकड़े की गणना पहले के वर्षों के आंकड़ों के आधार पर हुई मौतों की संख्या और महामारी की अनुपस्थिति में अपेक्षित संख्या के बीच के अंतर के रूप में की गई है।
सीधे तौर पर कोविड-19 के कारण हुई मौतोंके अलावा, 'अप्रत्यक्ष मौतें' अन्य स्वास्थ्य स्थितियों के कारण हुई थीं, जिसके लिए लोग रोकथाम और उपचार तक पहुंच नहीं पा रहे थे, क्योंकि स्वास्थ्य प्रणालियों पर महामारी का अधिक बोझ था। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि,
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस एडनॉम घेब्रेयसस ((Tedros Adhanom Ghebreyesus) कहा, "ये गंभीर आंकड़े न केवल महामारी के प्रभाव की ओर इशारा करते हैं, बल्कि सभी देशों को अधिक लचीली स्वास्थ्य प्रणालियों में निवेश करने की आवश्यकता है जो संकट के दौरान आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को बनाए रख सकते हैं, जिसमें मजबूत स्वास्थ्य सूचना प्रणाली भी शामिल है।"
(आईएएनएस)