पद्म श्री से सम्मानित बनारस के शिवानंद 126 साल की उम्र में भी हैं फिट, जानिए क्या है खुद को फिट रखने का उनका सीक्रेट्स

वाराणसी के 126 वर्षीय बुजुर्ग जो फिटनेस के मामले में नौजवानों को भी मात दे रहे हैं जानिए क्या है उनका फिटनेस सीक्रेट। 

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : August 4, 2021 9:04 PM IST

युवाओं में फिटनेस का क्रेज आसानी से देखा जा सकता है, मगर यही जुनून अगर आपको 100 वर्ष की उम्र पार कर चुके किसी बुजुर्ग में दिखे तो आप क्या कहेंगे, जाहिर है आप आश्चर्यचकित होंगे और यह जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर वह बुजुर्ग अपनी फिटनेस के प्रति इतना समर्पित क्यों है, चलिए आज हम आपको इस लेख में उस बुजुर्ग के बारे में विस्तार से बात करते हैं।

दरअसल, 100 वर्ष की उम्र पार कर चुके बुजुर्ग उत्तर प्रदेश के वाराणसी (बनारस) के रहने वाले है, जिनका नाम स्वामी शिवानंद है। योग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए स्वामी शिवानंद को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से हाल ही में पद्म श्री पुरस्कार मिला है। शिवानंद का जन्म पश्चिम बंगाल में 8 अगस्त 1896 को हुआ था, जन्मतिथि के अनुसार स्वामी शिवानंद की उम्र 126 वर्ष हैं और वह इस उम्र में भी काफी चुस्त और दुरुस्त हैं, मगर वह फिट क्यों हैं इसके बारे में उन्होंने खुद बताया है।

shivanand-varanasi

काशी के कबीर नगर मोहल्ले में रहने वाले स्वामी शिवानंद बताते हैं कि उन्होंने फ्रांस, जापान, माल्टा जैसे कई देशों की विदेश यात्राएं भी की है।

दुनिया में सबसे अधिक उम्र का दावा करने वाले स्वामी शिवानंद कहते हैं कि उनकी लंबी उम्र का राज उनकी स्वस्थ जीवन शैली है। शिवानंद अपनी लंबी उम्र के लिए नियमित योगाभ्यास करते हैं साथ ही उनका आहार भी बहुत ही सात्विक होता है। भोजन में वह उबला हुआ और बिना नमक व तेल में पका खाना खाते हैं। इसके अलावा वे दूध और फलों का सेवन नहीं करते हैं कुल मिलाकर वहां सिर्फ उबला हुआ खाना खाते हैं।

स्वामी शिवानंद कहते हैं कि, उनके दिन की शुरुआत सुबह 3:00 बजे होती है। सुबह उठने के बाद वह काफी लंबी दूरी तक सैर करते हैं और उसके बाद योगाभ्यास भी करते हैं। पड़ोसियों की मानें तो वह कई ऐसे ही योगाभ्यास करते हैं जो अच्छे-खासे युवा भी नहीं कर सकते हैं।

आपको बता दें कि, स्वामी शिवानंद ने हाल ही में कोरोना की वैक्सीन भी लगवाई है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source