नौ घंटे सर्जरी कर निकाला गया 12 किलो का ट्यूमर

दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में अब तक के सबसे बड़े ट्यूमर की सफल सर्जरी की गई।

WrittenBy

Written By: IANS | Published : January 24, 2019 1:13 PM IST

देश की राजधानी स्थित सर गंगाराम अस्पताल में 18 साल के एक मरीज के शरीर से अब तक का सबसे बड़ा 12 किलो का ट्यूमर सर्जरी करके सफलतापूर्वक निकाला गया। यह जानकारी अस्पताल प्रशासन ने दी। अस्पताल के अनुसार, इससे पहले सबसे बड़े ट्यूमर का मामला 2014 में अमेरिका के मियामी विश्वविद्यालय में सामने आया था।

यह भी पढ़ें- सेहत के लिए डॉक्‍टर से ज्‍यादा फायदेमंद होगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जानें कैसे

मरीज प्रवीण कुमार गुप्ता पिछले साल जब अस्पताल आया था तो वह ठीक से चल नहीं पाता था और न ही वह ढंग से बैठ पाता था। उसकी बायीं जांघ में काफी सूजन थी। स्नायु और रक्त वाहिनयों पर दबाव के कारण पैरों में कमजोरी थी और संवेदना समाप्त हो गई थी। जांच में पता चला कि कूल्हे और जांघ के पीछे एक बहुत बड़ा ट्यूमर (37 सेंटीमीटर लंबा, 18 सेंटीमीटर चौड़ा और 12 सेंटीमीटर ऊंचा) है।

यह भी पढ़ें – मधुमेह के इलाज में स्टेम सेल के प्रयोग से जागी उम्मीद

लगातार बढ़ा रहा था आकार

सर गंगाराम हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक ऑको-सर्जन डॉ. ब्रजेश नंदन ने बताया, "मरीज की जांच में पता चला कि ट्यूमर में तेजी से वृद्धि हो रही थी। अगर हम सर्जरी में विलंब करते तो यह घातक हो सकता था। ऐसे मामले में रुग्ण्ता और मौत की संभावना काफी ज्यादा रहती है।"

यह भी पढ़ें - क्‍यों आम होती जा रही है कैंसर की बीमारी ? क्‍या कहते हैं दुनिया भर के शोध

नौ घंटे चली सर्जरी

अस्पताल के वैस्कुलर और इंडोवैस्कुलर सर्जन अंबरीश सात्विक ने कहा, "ट्यूमर निकालने से पहले हमारी टीम ने प्री-ऑपरेटिव एंबोलाइजेशन किया जिसमें हम ट्यूमर में खून की आपूर्ति रोक देते हैं ताकि सर्जरी के दौरान खून की कमी न हो।" सात सर्जनों की टीम ने सर्जरी की जिसमें नौ घंटे से अधिक समय लगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.