
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : February 3, 2021 1:48 AM IST
सभी बच्चों को इलाज के लिए वसंतराव नाइक गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया।
Side Effects of Hand Sanitizer for kids: क्या कभी आपने सोचा है कि आपके घर पोलियो की खुराक पिलाने वाले हेल्थ वर्कर्स या कर्मचारी आएं और आपके बच्चे को पोलिया की दवा पिलाने की बजाय हैंड सैनिटाइजर पिलाकर चले जाएं? शायद ही ऐसा किसी ने सोचा और सुना होगा, लेकिन महाराष्ट्र (Maharashtra) के एक गांव में ऐसी घटना घट चुकी है। बेहद ही चौंकाने वाली यह घटना घाटानजी के कापसी-कोपारी गांव में हुई है। यहां के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोलियो की खुराक (polio dose) की बजाय कुछ बच्चों को हैंड सैनिटाइजर (Hand sanitizer) पिला दिया गया, जिसके बाद बच्चों में सैनिटाइजर पीने के बाद कुछ साइड एफेक्ट्स नजर आने लगे।
यह चौंकाने वाली घटना रविवार को सामने आई है। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान (National vaccination campaign) के तहत पोलियो टीकाकरण (Polio vaccination) कार्यक्रम में 1 से 5 साल तक के 2 हजार से ज्यादा बच्चे अपने माता-पिता के साथ शामिल हुए थे। इसी जगह बच्चों को पोलिया की खुराक की जगह हैंड सैनिटाइजर पिला दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि कुछ बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स की बजाय हैंड सैनिटाइजर (Hand sanitizer Side Effects in kids) पिलाया गया, जिसके बाद कई बच्चों के बदन में ऐंठन और उल्टी होने की समस्या नजर आने लगी। इससे माता-पिता और वहां के स्वास्थ्य अधिकारियों में खलबली मच गई।
सभी बच्चों को इलाज के लिए वसंतराव नाइक गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया। वसंतराव नाइक गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डीन डॉ. मिलिंद कांबले ने कहा, "सभी बच्चों की हालत अब स्थिर है और उनमें सुधार हो रहा है। उन्हें लगातार निगरानी में रखा जा रहा है। उनकी स्थिति के आधार पर हम उन्हें मंगलवार शाम को छुट्टी देने पर विचार करेंगे।"
यवतमाल कलेक्टर एम देवेंद्र सिंह ने रविवार रात अस्पताल का दौरा किया और बच्चों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। बाद में उन्होंने जिला परिषद के सीईओ श्रीकृष्ण पांचाल को महाराष्ट्र के कापसी-कोपारी गांव का दौरा करने और घटना की जांच करने का आदेश दिया।
Hand Sanitizer: हैंड सैनिटाइजर भी हो सकता है खतरनाक, अधिक इस्तेमाल से होते हैं ये 7 नुकसान
स्रोत: (IANS Hindi)
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.