महिला के पेट से निकाला गया 11kg का ट्यूमर, पेट फूलना और सांस में तकलीफ हैं इस ट्यूमर के लक्षण

मुंबई में डॉक्टरों ने मैराथन नौ घंटे की सर्जरी के बाद एक 55 वर्षीय महिला के पेट से 11 किलोग्राम का ट्यूमर निकाला है। ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ तनवीर ए मजीद, यूरोलॉजिस्ट डॉ संतोष पालकर और डॉ शिल्पा देशमुख की निगरानी में मेडिकोज की एक टीम ने चेंबूर के ज़ेन मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में इस सर्जरी को पूरा किया।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : September 21, 2020 9:37 AM IST

मुंबई में डॉक्टरों ने मैराथन नौ घंटे की सर्जरी के बाद एक 55 वर्षीय महिला के पेट से 11 किलोग्राम का ट्यूमर निकाला है। ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ तनवीर ए मजीद, यूरोलॉजिस्ट डॉ संतोष पालकर और डॉ शिल्पा देशमुख की निगरानी में मेडिकोज की एक टीम ने चेंबूर के ज़ेन मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में इस सर्जरी को पूरा किया। जिसने पेट से ट्यूमर निकाला गया है उनका नाम सुजाता सिंहा (बदला हुआ नाम) है। ये एक गृहिणी है जिन्होंने रोज अपने पेट के फूलने और सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षणों को महसूस किया था। महिला को जून महीने में ही पेट के ट्यूमर का पता चल गया था लेकिन उन्होंने लॉकडाउन के चलते कोई दवाईयां या अन्य उपचार किया गया। अंत में, उन्हें ZMH के लिए भेजा गया और डॉ मजीद ने 8 सितंबर को उनकी जांच की और पाया कि महिला के पेट में 11 किलो का ट्यूमर है। बता दें कि महिला के शरीर का वजन 80 किलोग्राम था और वह हाई ब्लड प्रेशर व मधुमेह से भी पीड़ित थी।

news-diseases-fibroids-womens-health-THS

कैसे हो सकती है इसकी जांच

रोगी सुजाता सिंहा का कहना है कि पेट फूलने और सांस में तकलीफ जैसे लक्षण दिखने पर उन्होंने जून महीने में अपने लोकल डॉक्टर से संपर्क किया। ऐसे में डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन कर पेट में ट्यूमर होने की पुष्टि की। एक उम्र के बाद महिलाओं का पेट फूलना आम हो जाता है। लेकिन इसे मामूली या सिर्फ लाइफस्टाइल की गड़बड़ी समझकर इग्नोर नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये स्थिति पेट में ट्यूमर की भी हो सकती है। ऐसे लक्षण दिखने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। यदि डॉक्टर आपको सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड जैसी कोई अन्य जांच कराने को कहें तो बिना देरी के इसे फॉलो करना चाहिए।

पेट में ट्यूमर के लक्षण

1. यूट्रस और ओवरी में दर्द होना

2. शारीरिक संबंध बनाने के दौरान दर्द होना

3. पीरियड्स शुरू होने से पहले पेट के निचले हिस्से में दर्द होना

4. पीरियड्स के दौरान बुखार की शिकायत होना

5. पेशाब में खून आना, आदि।

क्या है इसका इलाज

जब पेट में ट्यूमर का पता चलता है तो डॉक्टर्स आमतौर पर हार्मोनल थेरेपी के माध्यम से इसका इलाज करते हैं। हालांकि डॉक्टर इसके दवा और अन्य तरीकों को भी अपना सकते हैं। यह एक गंभीर बीमारी है जिसे किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि लंबे समय पर नजरअंदाज करने पर यह जानलेवा भी हो सकती है। इसलिए उपरोक्त लक्षण महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source