Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
Oldest Woman to Get Corona Vaccine in Hindi: भारत में 16 जनवरी से कोरोनावायरस वैक्सीन (Coronavirus vaccine) लगाने का महाअभियान शुरू हुआ था और आज यह दूसरे चरण में पहुंच चुका है। पहले चरण में हेल्थ वर्कर्स को कोविड-19 वैक्सीन (covid-19 vaccine) लगाने के बाद अब दूसरे चरण में बहुत तेजी से 45 वर्ष से ऊपर गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों के साथ ही 65 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को टीका (Vaccine) लगाया जा रहा है। बुजुर्ग व्यक्ति भी कोरोना से खुद को सुरक्षित रखने के लिए टीका लगवाने वैक्सीनेशन (coronavirus vaccination in india) सेंटर पर पहुंच रहे हैं। हाल ही में टीका लगवाने पहुंची देश की पहली सबसे बुजुर्ग महिला (Oldest woman to get corona vaccine), जिनकी उम्र 103 वर्ष बताई जा रही है। इनका नाम है जे.कामेश्वरी, जिन्हें बंगलुरु में कोरोनावायरस वैक्सीन की पहली डोज दी गई। जिस हॉस्पिटल में इन्हें टीका लगाया गया है, वहां के आंकड़ों के अनुसार कामेश्वरी भारत की पहली बुजुर्ग महिला बन गई हैं, जिन्हें वैक्सीन लगी है।
Karnataka | 103-years-old J.Kameshwari received her first dose of the COVID-19 vaccine today. She is the oldest woman in India to have received the COVID19 vaccine as per available data, says Apollo Hospitals, Bannerghatta Road, Bengaluru pic.twitter.com/X4EYxyjjYo
— ANI (@ANI) March 9, 2021
[caption id="attachment_800736" align="alignnone" width="655"]
103 वर्ष के श्याम सरण नेगी ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज।[/caption]
103 साल की उम्र के भारत के सबसे पुराने मतदाता माने जाने वाले श्याम सरन नेगी (Shyam Saran Negi) ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के एक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना टीका की पहली खुराक ली। नेगी ने राज्य की राजधानी से लगभग 275 किलोमीटर दूर कल्पा में टीका लगवाने के बाद कहा मैं उन सभी से अपील कर रहा हूं, जो कोरोनोवायरस टीका लगवाने के योग्य हैं, वे जरूर लगवाएं। नेगी 1951-52 के आम चुनाव में भी भाग लिया था, जो देश का पहला मतदान अभ्यास था। सन् 1951 में सेवानिवृत्त स्कूली शिक्षक, नेगी (Oldest man to get corona vaccine) एक चुनाव ड्यूटी पर थे और उन्होंने चन्नी निर्वाचन क्षेत्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बाद में किन्नौर का नाम बदल दिया।
नेगी को उनके घर से करीब 500 मीटर दूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित टीकाकरण केंद्र में डॉक्टरों ने जोरदार स्वागत किया। एक अधिकारी ने फोन पर आईएएनएस को बताया, "नेगी अपने परिवार के सदस्यों के साथ टीकाकरण केंद्र पहुंचे।" अधिकारी ने कहा, "टीकाकरण के बाद, उन्हें प्रोटोकॉल के अनुसार आधे घंटे के लिए निगरानी में रखा गया। कल्पा, समुद्र तल से 2,759 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, पुराने हिंदुस्तान तिब्बत रोड पर स्थित है।"
भारत में 16 जनवरी को टीकाकरण शुरू होने के बाद से अब तक देश में कोविड-19 वैक्सीन की 2,43,67, 906 खुराकें लोगों को दी जा चुकी हैं। टीकाकरण का दूसरा चरण 1 मार्च को शुरू हुआ था। वहीं भारत में कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। बुधवार को कोरोनावायरस के 17,921 नए मामले सामने आए और 133 मौतें हुईं। इसके साथ ही देश में इस बीमारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,12,62,707 हो चुकी है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में 1,84,598 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा, कोरोना के 20,652 मरीजों को एक दिन में छुट्टी दे दी गई।
60 साल से अधिक उम्र के लोगों की पसंद बनी Covishield वैक्सीन, Covaxin की डोज लेने से कर रहे मना