
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : November 30, 2021 5:32 PM IST
ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) की दहशत पूरी दुनिया में फैल चुकी है और सरकारों ने भी इससे बचाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी बीच मुंबई से एक हैरान करने वाला आंकड़ा सामने आया है। मुंबई की सिविक बॉडी द्वारा जारी किए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 15 दिनों में अफ्रीकी देशों से करीब 1000 लोग मुंबई आए हैं जिनमें से 100 लोगों का टेस्ट कोरोना पॉजिटिव आया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अतिरिक्त नगर आयुक्त सुरेश काकानी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि अब तक 466 में से करीब 100 यात्रियों के स्वाब के नमूने लिए गए हैं। हालांकि अभी तक किसी भी यात्री के ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) से संक्रमित होने के नतीजे नहीं आए हैं।
सोमवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा था कि ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) पूरी दुनिया के लिए रिस्क बन सकता है। शुरुआती रिसर्च और सबूतों के आधार पर पता चलता है कि यह वेरिएंट म्यूटेटिड है यानि कि समय के साथ अपना रूप बदल सकता है और इससे संक्रमित व्यक्ति गंभीर परिणाम भुगत सकता है।
काकानी ने कहा कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया है कि पिछले 15 दिनों से अफ्रीकी देशों से करीब 1000 लोग उतरे हैं लेकिन उनमें से अभी तक सिर्फ 466 यात्रियों की सूची मिली है। इन सभी 466 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है और रिपोर्ट भी जल्द आएगी। रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि ये लोग कोरोना पॉजिटिव हैं या नेगेटिव हैं। उन्होंने आगे कहा "अगर इन लोगों की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो कोई समस्या की बात नहीं है लेकिन अगर किसी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो सिविक बॉडी उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग कराएगी। "