hamburger icon
A
Read in English

ब्रिटेन में ओमिक्रोन के 10 हजार से ज्यादा मामले! 7 लोगों की ओमिक्रोन से मौत, जानें ब्रिटेन के हालात

ब्रिटेन में कोरोनावायरस के नए ओमिक्रोन वेरिएंमट के 10,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं ओमिक्रोन से अब तक ब्रिटेन में 7 लोगों की मौत हो चुकी है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : December 19, 2021 5:19 PM IST

दुनियाभर में कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के मद्देनजर विश्व स्वास्थ्य संगठन पहले ही खतरे की घंटी बजा चुका है। डब्लूएचओ के मुताबिक, वेरिएंट ऑफ कंसर्न ओमिक्रोन विश्व के 89 देशों में पहुंच चुका है और इसके मामले महज तीन दिनों में ही दोगुने हो रहे हैं। वहीं भारत में भी करीब 12 राज्यों में ओमिक्रोन के मामले सामने आ चुके हैं लेकिन ब्रिटेन में कोरोनावायरस के ओमिक्रेन वेरिएंट के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है ब्रिटेन के हालात।

ब्रिटेन में ओमिक्रोन के 10 हजार मामले

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में कोरोनावायरस के नए ओमिक्रोन वेरिएंमट के 10,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं ओमिक्रोन से अब तक ब्रिटेन में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की है कि कोरोना के नए वेरिएंटओमिक्रोन के 10,059 मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बीते शुक्रवार की तुलना में शनिवार को तीन गुना ज्यादा है, जिससे ओमिक्रोन के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 24,968 हो गई है।

कोरोना के 90 हजार मामले

ब्रिटेन की स्वास्थ्य एजेंसी के मुताबिक, शनिवार को जारी आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि देश में नए 24 घंटे में 90,418 कोरोनावायरस के मामले सामने आए हैं, जो कि दूसरी बार से सबसे ज्यादा रहे। शनिवार को ब्रिटेन में 90,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जिससे देश में कोरोनावायरसके मामलों की कुल संख्या बढ़कर 11,279,428 हो गई है।

कोरोना से 125 मौतें

देश में कोरोनोवायरस से ब्रिटेन में शनिवार को 125 मौते हुई हैं, जिससे ब्रिटेन में कोरोनोवायरस से संबंधित मौतों की कुल संख्या बढ़कर 147,173 हो गई है। इसके अलावा 7,611 संक्रमित अभी अस्पतालों में भर्ती हैं।

24 घंटे में 26 हजार से ज्यादा मामले

बीते 24 घंटों में लंदन में 26,000 से ज्यादा नए संक्रमण हुए हैं, जो कोरोनोवायरस महामारी शुरू होने के बाद से सबसे बड़ी संख्या है। इस बीच, आपात स्थिति के लिए वैज्ञानिक सलाहकार समूह की एक बैठक में कहा गया कि हाल ही में घोषित योजना बी उपायों से परे सरकारी हस्तक्षेप के बिना इंग्लैंड में अस्पताल में प्रवेश कम से कम 3,000 एक दिन तक पहुंच सकता है।

89 देशों में फैला ओमिक्रोन

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि 89 देशों में ओमिक्रोन कोरोनवायरस वायरस की सूचना मिली है और कम्युनिटी वाले क्षेत्रों में मामलों की संख्या 1.5 से तीन दिनों में दोगुनी हो रही है।

(सोर्स-आईएएनएस)