
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : January 17, 2023 2:23 PM IST
ayushman bharat
Ayushman Bharat Digital Mission: आयुष्मान भारत योजना के तहत लगभग 10 करोड़ लाभार्थियों को आयुष्मान भारत अकाउंट उपलब्ध कराया गया है। एबीडीएम (ABDM) यानी आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत लगभग 10 करोड़ से अधिक लोगों के हेल्थ रिकॉर्ड को डिजिटल करके आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अकाउंट से जोड़ा गया है। एक न्यूज वेबसाइट के अनुसार यह जानकारी नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) के सीईओ डॉक्टर राकेश शर्मा ने दी है। सरकार द्वारा उठाया गया यह गरीबों के कल्याण में काफी मदद करेगा, जिससे उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी कई सुविधाएं मिल सकेंगी। आयुष्मान कार्ड भारत के हेल्थ सिस्टम (Health system in india) में एक नई क्रांति लाने का काम करेगा।
#MilestoneMoment
More than 10 crore health records are digitally linked with #AyushmanBharat Health Accounts under #ABDM ABHA is revolutionizing the healthcare sector providing a more efficient & effective way to manage #health records. @PMOIndia@MoHFW_INDIA@mansukhmandviyapic.twitter.com/pICYfQxEUR — National Health Authority (NHA) (@AyushmanNHA) January 16, 2023
आंकड़ों के अनुसार देश भर में अब तक लगभग 30 करोड़ से ज्यादा नागरिकों ने आयुष्मान भारत अकाउंट में पंजीकरण किया है। जिनमें से लगभग 10 करोड़ लोगों का हेल्थ रिकॉर्ड डिजिटली आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अकाउंट से जुड़ चुका है। भारत के अलग-अलग हिस्सों से नागरिक आयुष्मान भारत अकाउंट के लिए पंजीयन कर रहे हैं।
डॉक्टर राकेश शर्मा के अनुसार इससे नागरिकों का हेल्थ रिकॉर्ड सिस्टम में डिजिटली सेव रहेगा। अगर किसी व्यक्ति ने अलग-अलग जगहों से इलाज कराया है, तो भी उसका हेल्थ रिकॉर्ड एक ही जगह पर सेव रहेगा। आयुष्मान कार्ड की मदद से डॉक्टर मरीज के हेल्थ रिकॉर्ड को आसानी से समझ पाएंगे, जिससे बेहतर इलाज करने में मदद मिलेगी।
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm modi) जी द्वारा खुद एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुरू किया गया था। पीएम मोदी ने कहा था कि आयुष्मान कार्ड की मदद से हेल्थ सिस्टम के ढांचे को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
आयुष्मान भारत डिजिटल कार्ड के लिए अप्लाई करना भी बहुत आसान है। नेशनल हेल्थ अथॉरिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, अपने नाम व अन्य जानकारियों के साथ रजिस्टर करें। ऑनलाइन केवाईसी (eKYC) करें और अप्रूवल आने तक इंतजार करें। अप्रूवल आने के बाद आप ऑनलाइन अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।