
Also Read
महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित 11 मरीजों को वायरस ने नहीं बल्कि खराब सरकारी व्यवस्था के चलते अपनी जान गवानी पड़ी। बता दें कि, राज्य के अहमदनगर सिविल अस्पताल में आग लगने से 10 कोरोना मरीजों के मौत की पुष्टि जिलाधिकारी राजेंद्र भोसले ने की, बाद में एक और मरीज के मरने की खबर सामने आई, जिसके बाद कुल मौते 11 हो गई। इस घटना पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है। सीएम ने जांच के आदेश भी दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक अहमदनगर के सिविल अस्पताल में यह आग वहां के कोरोना वार्ड में तब लगी, जहां पर कोरोना से संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा था, जिसमें कोरोना संक्रमित 10 मरीजों की दुखद मौत हुई है जबकि 6 मरीज गंभीर रूप से झुलस गए हैं, घायलों का उपचार जारी है।
Maharashtra | A total of 10 people died in a fire incident at Ahmednagar District Hospital, said District Collector Rajendra Bhosale pic.twitter.com/zrUnAMKNMj
— ANI (@ANI) November 6, 2021
अस्पताल में आग इतनी भीषण थी कि अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गई और चीख-पुकार से अस्पताल गूंजने लगा वही धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था। स्थिति इतनी भयावह थी कि मरीज असहाय होकर मदद की गुहार लगा रहे थे।
घटना के तुरंत बाद महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री सामने आए और उन्होंने अस्पताल में लगी आग से हुई कोरोना मरीजों की मौत पर दुख व्यक्त किया और पांच पांच लाख मुआवजा देने का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने घटना की जांच की रिपोर्ट 1 सप्ताह के अंदर देने का आदेश दिया है।
Rs 5 lakh each has been announced to the kin of the deceased. DC had been ordered to conduct the enquiry of the incident and to submit the report in a week's time: Maharashtra Health Minister, Rajesh Tope on fire incident at Ahmednagar District Hospital
(File photo) pic.twitter.com/j0gAsZpTL7 — ANI (@ANI) November 6, 2021