अब तक 1.85 करोड़ मरीजों को मिला आयुष्मान भारत योजना का लाभ, 16.3 करोड़ लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

नरेंद्र मोदी सरकार की बेहतरीन योजनाओं में से एक आयुष्मान भारत योजना का लाभ अब तक देश के 1.85 करो लोगों को मिल चुका है। 

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : August 31, 2021 5:49 PM IST

मोदी सरकार द्वारा, आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लिए चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना (Ayushmaan Bharat Yojna) से अब तक लाखों गरीब परिवारों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं मिल चुकी हैं। आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत चलाए जा रहे इस स्कीम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा उपलब्ध कराना है।

आयुष्मान भारत योजना का लाभ किस तरह से गरीबों को मिल रहा है इसका खुलासा एक आरटीआई में हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता विवेक पांडे ने 18 अगस्त को सूचना के अधिकार के तहत सरकार से आयुष्मान भारत योजना को लेकर कुछ सवाल पूछे थे। जिसमें कई बातें सामने आई हैं:

अब तक 16.3 करोड लोगों ने कराए रजिस्ट्रेशन

आरटीआई के अनुसार, आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक कुल 16.3 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है इनमें 4.48 करोड़ असम, कर्नाटक, तमिलनाडु में कार्ड जारी हुए हैं। हालांकि राजस्थान और मध्य आंध्र प्रदेश में कितने कार्ड जारी हुए इसकी जानकारी नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के पास नहीं है।

1.85 करोड़ जरूरतमंदों को मिल चुका है आयुष्मान योजना का लाभ

आरटीआई में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि 2018 से 2021 के बीच अब तक 1.85 करोड़ मरीजों ने आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाया है। इसके अलावा 2.004 करोड़ लोग इस योजना के तहत अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती हुए। वहीं योजना से जुड़े हॉस्पिटल को कुल 13797 करोड़ रुपये सरकार ने जारी किए।

आयुष्मान योजना से गंभीर बीमारियों का हो रहा उपचार

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लोगों ने सबसे ज्यादा हीमोडायलिसिस, सिजेरियन डिलीवरी, मोतियाबिंद, टाइफाइड फीवर और एक्यूट फेवरिट इलनेस जैसी बीमारियों का इलाज कराया है। इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थियों को ₹500000 तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जा रहा है।

किन लोगों को मिलता है आयुष्मान भारत योजना का लाभ

आयुष्मान भारत योजना का लाभ उन लोगों को मिलता है जिनकी सालाना आय ₹100000 से कम है यानी यह लाभ सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए है। इस योजना का लाभ लेने के लिए परिवार के आकार या उम्र की कोई सीमा तय नहीं की गई है। योजना का लाभ देश के हर राज्यों में लागू किए जा सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभार्थी को देश के किसी भी सार्वजनिक या निजी अस्पताल में बिना पैसे के उपचार की सुविधा होगी।

Inputs: IANS

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.