
Also Read
महाराष्ट्र के बाद राजधानी दिल्ली ऐसा दूसरा शहर है जहां कोरोनावायरस के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron Variant cases in delhi) के मामले सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक दिल्ली में ओमिक्रोन में लगभग 79 मामले दर्ज हो चुके हैं। ग्राफ को तेजी से बढ़ता देख दिल्ली सरकार ने कमर कसते हुए नियमों को सख्त करने का आदेश दिया है। प्रशासन ने कोरोना प्रोटोकॉल (Corona Protocol) का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने को कहा है। जिसके चलते दिल्ली में पिछले 2 दिनों यानि कि 48 घंटों में 163 एफआईआर दर्ज हुई हैं और कुल 1.5 करोड़ का चालान काटा जा चुका है।
Rs 1.5 Cr fine imposed in last the 2 days for violation of Covid protocols and 163 FIRs registered. 1,245 violations registered in East Delhi and 1446 in North Delhi. 7778 cases of not applying masks, not following physical distance & gathering crowd registered: Delhi Government
— ANI (@ANI) December 25, 2021
जिन लोगों ने कोरोना नियमों का उल्लघंन किया है जिनमें से 1446 मामले उत्तरी दिल्ली से और 1245 मामले पूर्वी दिल्ली से दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा 7,778 ऐसे लोगों का चालान काटा गया है जो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने, मास्क न पहनने और एक ही जगह पर इकट्ठा होने से जुड़े हैं।
बता दें कि भारत में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 7,189 मामले सामने आए हैं। इसी के साथ शनिवार को भारत में कुल कोरोना मामले बढ़कर 3,47,79,815 हो गए हैं, इसमें से 415 मामले ओमिक्रॉन वेरिएंट के हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण (एमओएचएफडब्ल्यू) ने दी है। अगर ओमिक्रोन वेरिएंट की बात की जाए इसके सबसे ज्याद केस 108 महाराष्ट्र में हैं, इसके बाद दिल्ली में 79, गुजरात में 43, तेलंगाना में 38, केरल में 37 और तमिलनाडु में 34 हैं।