नेचुरोपैथी में होता है हाई बीपी का पक्का इलाज, ये 3 तरीके हमेशा के लिए नॉर्मल करेंगे ब्लड प्रेशर

Naturopathy Mein High BP Ka Upchar: हाई बीपी की समस्या को केवल दवाएं ही नहीं बल्कि नेचुरल तरीकों से भी मैनेज किया जा सकता है। पढ़ें नेचुरोपैथी की मदद से ब्लड प्रेशर लेवल कम करने के उपाय।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 19, 2025 6:47 PM IST

Naturopathy for high blood pressure level control: हाई ब्लड प्रेशर लेवल या हाइपरटेंशन की बीमारी हार्ट हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती है और ये बीमारी हार्ट अटैक जैसी स्थितियों का कारण भी बन सकती है। हाइपरटेंशन में शरीर का रक्तचाप या ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ जाता है जिससे हार्ट पर अतिरिक्त दबाव महसूस हो सकता है। इस प्रेशर के कारण हार्ट फेल होने और हार्ट अटैक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसीलिए, हाई ब्लड प्रेशर लेवल के मरीजों को अपनी कंडीशन को अंडर कंट्रोल रखने और बीमारी को मैनेज करने के लिए प्रयास करने पड़ सकते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर लेवल को मैनेज करने के लिए एलोपैथी की दवाओं की मदद ली जाती है। लेकिन, इन दवाओं के सेवन से हेल्थ को नुकसान (Side effects of medicines)  भी हो सकते हैं। दवाओं के इन साइड-इफेक्ट्स से बचने और बीपी लेवल को कारगर तरीके से मैनेज करने के लिए नेचुरोपैथी की मदद ली जा सकती है।

क्या ब्लड प्रेशर लेवल को मैनेज करने में कारगर है नेचुरोपैथी? -Is Naturopathy effective in managing High BP levels

नेचुरोपैथी में किसी भी बीमारी के इलाज के लिए शरीर के 5 तत्वों के संतुलन पर ध्यान दिया जाता है। ये तत्व हैं पृथ्वी (मिट्टी), जल, वायु, अग्नि (धूप) और आकाश (उपवास) जिनकी मदद से मरीज को उसकी समस्या से आराम दिलाने की कोशिश की जाती है। नेचुरोपैथी में नेचुरल तरीकों और नेचुरल इंग्रिडिएंट्स की मदद से बीमारी के लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद होती है। जैसा कि हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर लेवल की बीमारी लाइफस्टाइल से भी जुड़ी हुई है ऐसे में डाइट और नेचुरल इंग्रीडिएंट्स के इस्तेमाल से ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करनेमें आसानी हो सकती है।

नेचुरोपैथी की मदद से हाई बीपी कम करने के उपाय -Tips to control high blood pressure levels with naturopathy

प्रोसेस्ड फूड्स से करें परहेज-Avoid processed foods

ऐसे फूड्स का सेवन करने से बचें जिनमें मैदा, चीनी और प्रीजर्वेटिव्स होते हैं। इस तरह के प्रोसेस्ड फूड्स में नमक की मात्रा अधिक होती है जो बीपी लेवल बढ़ाने का काम करता है। इसकी बजाय आप डाइटरी फाइबर, पोटैशियम और मैग्नीशियम से भरपूर फूड्स का सेवन अधिक करें। ब्लड प्रेशर लेवल को कम करने में ये तत्व मदद करते हैं। आप इन न्यूट्रिएंट्स के लिए ताजे फलों, सब्जियों और होल ग्रेन का सेवन करें।

हाइड्रेटेड रहें-Stay Hydrated

शरीर में पानी की मात्रा संतुलित रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। हाइड्रेटेड रहने के लिए आप दिन में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। अधिक मात्रा में पानी पीने से ब्लड प्रेशर लेवल भी अंडर कंट्रोल रहता है।

एक्सरसाइज़ करें-Exercise Daily

अपने ब्लड प्रेशर लेवल को नॉर्मल रखने के लिए आप खुद को फिजिकली एक्टिव रखें। इसके लिए हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जरूर करें। बीपी लेवल कम करने के लिए आप कार्डियो और एरोबिक्स एक्सरसाइज करें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।