Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

नेचुरोपैथी की मदद से कम करें मोटापा, बेली फैट घटाने के लिए अपनाएं ये 2 उपाय

हेल्दी तरीके से वेट लॉस के लिए नेचुरोपैथी में नेचुरल इंग्रीडिएंट्स और नेचुरल तरीकों की मदद ली जाती है।

नेचुरोपैथी की मदद से कम करें मोटापा, बेली फैट घटाने के लिए अपनाएं ये 2 उपाय

Written by Sadhna Tiwari |Updated : February 21, 2025 9:40 PM IST

Weight loss with naturopathy: मोटापा एक गम्भीर समस्या है जो अपने साथ कई तरह की बीमारियों का खतरा लेकर आता है। देखने में भले ही मोटापे को शरीर की एक अवस्था या बहुत अधिक खाना खाने के बाद होने वाली प्रॉब्लम के तौर पर देखा जाता है। लेकिन, मोटापा इन सबसे कहीं अधिक बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम है। हाई ब्लड प्रेशर लेवल से लेकर डायबिटीज और हार्ट अटैक का खतरा भी मोटापे से जुड़ा हुआ है। इसीलिए, डॉक्टरों द्वारा भी बार-बार लोगों को अपना वजन नियंत्रण में रखने की सलाह दी जाती है। वेट लॉस या मोटापे को घटाने के लिए लोगों को कई बार बहुत मेहनत करनी पड़ती है और वजन को कम करने में समय भी लगता है। वहीं, कुछ लोगों को मेहनत करने और दवाइयां खाने के बाद भी मोटापा कम करने में सफलता नहीं मिल पाती।

वेट लॉस के लिहाज से नेचुरोपैथी में कुछ कारगर और बेहतर उपाय बताए गए हैं। इन उपायों की मदद से ना केवल वजन कम करने में मदद होती है। साथ ही कई बीमारियों को कंट्रोल में रख पाने में आसानी होती है। आइए जानते हैं कि नेचुरोपैथी में वेट लॉस के लिए क्या उपाय हैं।

नेचुरोपैथी की मदद से वजन कम करने के उपाय क्या हैं? - Naturopathy and weight loss

अदरक की चटनी खाएं-Adarak ki chutney

नेचुरल हर्ब्स् की मदद से वेट लॉस में मदद हो सकती है। ऐसा ही एक कारगर नुस्खा है अदरक की चटनी। अदरक में जिंजरोल और डाइटरी फाइबर पाया जाता है। ये तत्व वेट लॉस में मदद करते हैं। कुछ स्टडीज के अनुसार अदरक शरीर में बैठे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का भी काम करता है। वहीं, शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने और शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाने का काम भी अदरक करता है।

Also Read

More News

ऐसे करें सेवन

  • रोज लंच या डिनर में एक चम्मच अदरक की चटनीखाएं। इससे आपका वेट लॉस  तेजी से हो सकता है।
  • इसके अलावा अदरक का पानी (Ginger water) या अदरक की चाय पीने से भी शरीर का वजन कम करने में आसानी होती है।

दालचीनी का पानी पिएं- Dalchini ka pani

यह एक प्रकार का गरम मसाला है जो वेट लॉस के लिए फायदेमंद माना जाता है। सुबह दालचीनी की चाय पीने से शरीर के अंदर जमा एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने में मदद होती है। दालचीनी का पानी पीने से भी शरीर का वजन कम रखने में आसानी होती है। आप बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए भी दालचीनी का पानी पी सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

दालचीनी का पानी तैयार करने का तरीका

  • आधा लीटर पानी में दालचीनी के 2-3 टुकड़ें डाल दें और इन्हें 7-8 घंटे के लिए भिगोकर रखें।
  • सुबह एक कप दालचीनी का पानी लें और उसे 5 मिनट उबालें। फिर गर्मागर्म यह पानी पिएं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।