इन 3 एक्यूप्रेशर प्वाइंट को दबाने से छूमंतर हो जाएगा सिरदर्द, आइब्रो के बीच में दबाना होगा फायदेमंद

सिरदर्द एक सामान्य समस्या है। अक्सर लोग सिरदर्द होने पर दर्द निवारक दवाई का सेवन करते हैं। लेकिन, एक्यूप्रेशर प्वाइंट दबाने से भी सिरदर्द से राहत मिल सकती है। जानें, सिरदर्द ठीक करने के लिए एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स-

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated : January 11, 2025 11:01 AM IST

Sir Dard Kaise Thik Kare: सिरदर्द एक आम स्वास्थ्य समस्या है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में कभी न कभी सिरदर्द का अनुभव हो ही जाता है। तनाव, थकान, माइग्रेन सिरदर्द के मुख्य कारण हो सकते हैं। अक्सर लोग सिरदर्द होने पर तुंरत दर्द निवारक (Pain Killer) खा लेते हैं। लेकिन, बार-बार दर्द निवारक दवाइयां खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। पेन किलर्स लिवर और किडनी को भी प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए सिरदर्द से राहत पाने के लिए आपको नेचुरल तरीकों को आजमाने पर जोर देना चाहिए। एक्यूप्रेशर प्वाइंट इसके लिए सबसे ज्यादा असरदार हो सकते हैं। सिरदर्द ठीक करने के लिए आप कुछ एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स को दबा सकते हैं। आइए, जानते हैं कि सिरदर्द होने पर कौन-से एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स दबाने चाहिए?

सिरदर्द ठीक करने के लिए एक्यूप्रेशर प्वाइंट- Sir Dard Thik Karne ke Liye Acupressure Points

1. आइब्रो के बीच का प्वाइंट

अगर आप अक्सर ही सिरदर्द से परेशान रहते हैं, तो एक्यूप्रेशर प्वाइंट असरदार साबित हो सकते हैं। सिरदर्द से राहत पाने के लिए आप आइब्रो के बीच के प्वाइंट को दबा सकते हैं। इसके लिए आप गहरी सांस लें और तर्जनी उंगली से आइब्रो के बीच के प्वाइंट को दबाएं। 10 सेकेंड तक दबाव डालें और फिर छोड़ दें। इसे 4-5 बार से दोहराएं। कुछ दिनों तक रोजाना आइब्रो के बीच के प्वाइंट को दबाने से आपको दर्द से काफी राहत मिलेगी। इस प्वाइंट को दबाने से साइनस और माइग्रेन के दर्द से भी आराम मिलेगा।

2. एल14 एक्यूप्रेशर प्वाइंट

सिरदर्द से राहत पाने के लिए आप एल14 एक्यूप्रेशर प्वाइंट (L14 acupressure point) भी दबा सकते हैं। यह प्वाइंट हाथ के पिछले हिस्से पर, अंगूठे और तर्जनी उंगली के बीच में होता है। सिरदर्द को ठीक करने के लिए आप इस प्वाइंट 5-7 बार दबा सकते हैं। इससे सिरदर्द और माइग्रेन के दर्द में आराम मिलेगा। इस प्वाइंट को दबाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है। साथ ही, तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं। एल14 एक्यूप्रेशर प्वाइंट सिरदर्द के साथ ही, शरीर के अन्य अंगों के दर्द को भी ठीक करने में असरदार होता है।

3. जीबी20 एक्यूप्रेशर प्वाइंट

सिरदर्द या माइग्रेन से परेशान रहते हैं, तो जीबी20 एक्यूप्रेशर प्वाइंट (GB 20 acupuncture point benefits) दबाना असरदार साबित हो सकता है। यह प्वाइंट सिर के ठीक नीचे और गर्दन के पिछले हिस्से के ठीक ऊपर होता है। आप दोनों अंगूठों की मदद से इस बिंदु को दबा सकते हैं। इस प्वाइंट पर 30 सेकेंड तक दबाव बनाएं। इसे 4-5 बार दोहराएं। कुछ दिनों तक रोजाना इस प्वाइंट को दबाने से सिरदर्द से काफी आराम मिलेगा।

Disclaimer: प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देती है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें. thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.