... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : October 7, 2018 11:41 AM IST
जावित्री के फायदे। © Shutterstock
जावित्री के बहुत फायदेमंद जड़ी-बूटी होता है जिसके बहुत से स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, फोलेट और राइबोफ्लेविन होता है जो शरीर को बहुत सारी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें थायमिन भी होता है जो पाचन शक्ति को बढ़ाने में भी सहायता करता है। जावित्री में एस्ट्रिंजेंट, कार्मिनेटिव और ऐफ्रोडिसीयाक गुण होता है जो शरीर को इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है और शरीर के विषाक्त पदार्थ को भी निकालता है। यह एक ऐसी जड़ी-बूटी होती है जो पेट से जुड़ी कई समस्याओं को ठीक करने का एक बेहतर विकल्प होता है। आइए जावित्री के अन्य स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानते हैं।
जावित्री में एंटी-इंफ्लेमेट्री और एस्ट्रिंजेंट होता है जो दांतों से जुड़ी समस्या से निजात दिलाता है। इसमें फाइबर भी होता है जो दांतों के सूजन और दर्द से राहत दिलाता है। इसके अलावा इसमें पाए गए तत्व कैविटी और सड़न को भी कम करता है।
कार्मिनेटिव और एंटीऑक्सीडेंट गुण होने के कारण जावित्री सर्दी-जुकाम की समस्या को कम करता है। इसमें फोलेट और राइबोफ्लेविन भी होता है जो उन बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है जिसके कारण सर्दी-जुकाम होता है।
ये भी पढ़ेंः प्रेगनेंसी में व्हाइट डिस्चार्ज के क्या कारण हो सकते हैं ?
जावित्री एक स्ट्रेस बूस्टर की तरह काम करता है जो मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व दिमाग की शक्ति को बढ़ाने में भी मदद करता है।
ब्लड सर्कुलेशन को बूस्ट करता है जिसके कारण त्वचा और बाल स्वस्थ रहता है। इसके अलावा यह इंफेक्शन से भी लड़ने में मदद करता है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है तो डायबीटिज भी नियंत्रित होता है।
ये भी पढ़ेंः इस पत्ते के इस्तेमाल से 7 दिन में ही दूर होगी पिंपल्स की परेशानी।
जावित्री का तेल से मसाज करना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में मदद करते हैं। इसके अलावा अर्थराइटिस के कारण होने वाले दर्द और सूजन को भी कम करता है।