Tulsi For weight Loss: तुलसी के पत्तों से यूं करें अपना वजन कम

तुलसी की पत्तियां शरीर के चयापचय या मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती हैं। जब इन पत्तियों को खाते हैं, तो मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। इससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है और वजन कम करना आसान हो जाता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 30, 2020 3:25 PM IST

Basil to loose weight: तुलसी और इसकी पत्तियों (Tulsi benefits) का इस्तेमाल वर्षों से आयुर्वेदिक उपचार में किया जा रहा है। यह सेहत के लिए काफी गुणकारी होती है। सर्दी-खांसी, जुकाम, गले में खराश होने पर तुलसी की पत्तियों से तैयार काढ़ा पीने से चुटकी में ये शारीरिक समस्याएं दूर हो जाती है। सुबह खाली पेट तुलसी की पत्तियों (Tulsi leaves for weight loss) को चबाएंगे और इससे बनी चाय पिएंगे, तो आप लंबी उम्र तक स्वस्थ रह सकते हैं।

तुलसी के पत्तों में कुछ ऐसे औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाए रख सकते हैं। शरीर की इम्यूनिटी भी इससे मजबूत होती है। आप जल्दी किसी भी वायरस से संक्रमित नहीं हो सकते हैं। यही वजह है कि आज कोरोना महामारी में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए तुलसी का काढ़ा पीने की सलाह दी जा रही है। इतना ही नहीं, तुलसी की पत्तियों से आप अपना वजन भी कम (Tulsi leaves for weight loss) कर सकते हैं। जानना चाहते हैं कैसे, तो यहां पढ़ें...

क्या तुलसी की पत्तियों से वजन होता है कम (Tulsi leaves for weight loss)

तुलसी की पत्तियां बढ़ाती हैं मेटाबॉलिज्म 

तुलसी की पत्तियां शरीर के चयापचय या मेटाबॉलिज्म (Metabolism) को बूस्ट करती हैं। जब इन पत्तियों को खाते हैं, तो मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। इससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है। इससे भोजन ऊर्जा में बदल जाता है। जब शरीर की मेटाबॉलिज्म बेहतर होती है, तो वजन तेजी से कम होता है। इससे शरीर में जमी फैट तेजी (Tulsi For weight Loss) से बर्न होने लगता है।

पाचन करे दुरुस्त 

पाचन शक्ति सही रहने से भी वजन कम करने में मदद (Basil leaves for weight loss) मिलती है। इसके लिए आप तुलसी की चाय पिएं। सुबह इसकी पत्तियों को चबाकर खाने से भी पाचन दुरुस्त होता है। शरीर में गुड बैक्टीरिया का विकास होता है। बोवेल मूवमेंट्स बेहतर होता है, इससे वजन घटाने की प्रक्रिया तेज होती है।

लिवर रहे हेल्दी

तुलसी की चाय पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इससे भी वजन कम करने में मदद मिलती है। लिवर पाचन प्रक्रिया में मदद करने के साथ ही शरीर को अंदर से साफ भी करता है। लिवर शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालकर शरीर में मौजूद वसा को कम करता है। वजन कम करने वालों को हर दिन तुलसी की पत्तियों या इससे बनी चाय का सेवन करना चाहिए।

तुलसी की पत्तियां ही नहीं, बीज भी होते हैं फायदेमंद

नहीं होती तुलसी की चाय में कैलोरी

तुलसी से बनी चाय (Tulsi tea benefits) में कैलोरी बिल्कुल नहीं होती, इसलिए इसका सेवन करने से वजन नहीं बढ़ता है। यदि आप जिम जाकर वजन कम कर रहे हैं, अपने बॉडी को फिट बना रहे हैं, तो कैलोरी अधिक बर्न करने के लिए जिम जाने से पहले तुलसी की चाय पिएं। इससे सहनशक्ति बढ़ती और आप अधिक मेहनत करके अपना फैट जल्दी बर्न कर पाएंगे।

वजन कम करने के लिए तुलसी का उपयोग 

वजन कम करना चाहते हैं, तो आप तुलसी की पत्तियों को सुबह खाली पेट चबाकर खाएं। स्वाद में कड़वे होते हैं, लेकिन करेले जैसे नहीं। तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। तुलसी की चाय (Tulsi Tea for weight loss in hindi) बनाने के लिए एक कप पानी में 5-7 तुलसी की पत्तियों को डालकर उबालें। इसमें आप चाहें तो तुलसी के बीज, पुदीने के पत्ते, नींबू का रस भी मिला सकते हैं। ठंडा या हल्का गुनगुना हो जाए, तो इसे पिएं।

खाली पेट खाएं तुलसी के पत्ते, होंगे सेहत को कई लाभ

Tulsi Benefits : तुलसी के हैं अनगिनत लाभ, आप भी जानें

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source