... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 29, 2021 6:28 PM IST
Stopping smoking is the best way to lessen and restore lung damage. No matter how long you've smoked—three days, 30 years—quitting is the first step toward healthier lungs.
तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है, इस बात से हर कोई वाकिफ है। इसके नुकसान (Tobacco Quit Natural Remedies) जानने के बावजूद भी पूरी दुनिया में तंबाकू, गुटखा, खैनी और सिगरेट पीने वालों की तादत लगातार बढ़ रही है। अगर किसी को तंबाकू की लत एक बार लग जाती है, तो वो व्यक्ति उसे आसानी से छोड़ नहीं पाता है। तंबाकू (World No Tobacco Day) में पाया जाने वाला निकोटिन सेहत को बहुत नुकसान पहुंचाता है।
इसके सेवन (Tobacco Harmful Effects) से कैंसर, डिप्रेशन, नपुंसकता जैसी खतरनाक बीमारियां होने की संभावना होती है, लेकिन फिर भी लोग इसे छोड़ते (Tobacco Quit) नहीं हैं। अगर आप इन बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो आज से ही इस (how to Stop smoking Immediately) खराब लत को छोड़ दें। इससे सेहत को कई फायदे भी होंगे। तंबाकू (World No Tobacco Day) के सेवन से दिमाग और नर्व सिस्टम कमजोर हो जाता है। इससे इंसान के दिमाग से लेकर सेक्स लाइफ पर असर पड़ता है। अगर आप चाहते हैं कि आपको इस लत (Benefits of Quitting Tobacco) से छुटकारा मिले, तो नीचे दिए गए घरेलू नुस्खों को जरूर फॉलो करें।
अदरक खाने से सेहत को बहुत ही फायदा होता है। ऐसे में आपको जब भी तंबाकू खाने की इच्छा हो, तो मुंह में अदरक का एक टुकड़ा रखें और इसे धीरे-धीरे चूसें। इससे तंबाकू या फिर सिगरेट पीने की इच्छा कंट्रोल होगी। अदरक को चूसने के लिए आप अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। इसमें थोड़ा नींबू का रस और नमक मिलाकर धूप में सुखा लें। अदरक में सल्फर होता है, जो तंबाकू खाने की इच्छा को कम करता है।
सिगरेट और तंबाकू की आदत से छुटकारा पाने के लिए 50 ग्राम अजवाइन लें। अब इसमें 50 ग्राम सौंफ और 25 ग्राम काला नमक मिलाकर महीन पीस लें। इसके बाद इसमें 4 चम्मच नींबू का रस मिलाकर रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह उठने पर इस पाउडर को गर्म तवे पर थोड़ा सुखा लें। अब इसे एक शीशी में भर कर रख दें। जब भी आपका मन सिगरेट पीने का या फिर तंबाकू खाने का करें, तो इस पाउडर को थोड़ा सा मुंह में डालकर चूसें। रोजाना ऐसा करने से आपकी तंबाकू, सिगरेट की आदत छूट जाएगी।
तंबाकू और सिगरेट की आदत से छुटकारा पाने के लिए हरड़ का इस्तेमाल भी काफी फायदेमंद होता है। अगर आपका मन सिगरेट पीने का कर रहा है, तो हरड़ को मुंह में रखकर चूसें। ऐसा करने से सिगरेट की आदत छूट जाएगी।
तंबाकू की आदत छुड़ाने के लिए दालचीनी के पाउडर में थोड़ा सा शहद मिला लें। जब भी आपका मन सिगरेट पीने का करें, तो इस मिश्रण का सेवन करें।
सिगरेट और गुटखा की आदत छोड़ने के लिए नियमित रूप से 4 चम्मच प्याज के रस का सेवन करें। ऐसा करने से आपकी सिगरेट और गुटखा खाने की आदत छूट जाएगी।
नींबू और शहद सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है। एक नींबू के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। इससे तंबाकू खाने की तलब कंट्रोल होगी। नींबू के सेवन से शरीर के नशीले पदार्थ बाहर निकलते हैं।
तुलसी का आयुर्वेद में बहुत ही महत्व है। तंबाकू से छुटकारा पाने के लिए तुलसी काफी उपयोगी है। सिगरेट पीने या फिर तंबाकू खाने वालों को तुलसी का पत्ता चबाने के लिए दें। सुबह और शाम नियमित रूप से 2-3 तुलसी का पत्ता चबाने को कहें। ऐसा करने से नशे की लत से जल्द ही छुटकारा मिल सकता है।