Hangover : हैंगओवर उतारने के बेस्ट घरेलू टिप्स, जरूर करें ट्राई

कई बार अधिक नशा कर लेने के बाद समझ नहीं आता कि पार्टी हैंगओवर से पीछा कैसे छुड़ाया जाए ? परेशान ना हों, आप नीचे बताए गए कुछ ईजी टिप्स को हैंगओवर (tips to overcome hangover) उतारने के लिए ट्राई करके देखें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : November 3, 2019 5:20 PM IST

अक्सर लोग किसी भी पार्टी-फंक्शन में अधिक नशा कर लेते हैं, जिसका नतीजा उन्हें सुबह झेलना पड़ता है। रात में जब बेहोशी और नशे की हालत में घर आते ही बिस्तर पर पड़ जाते हैं, तो सुबह उठते ही उसके दुष्प्रभावों का पता चलता है। सुबह नींद टूटती नहीं कि सिर दर्द, पेट दर्द, भारी महसूस करना, चक्कर, उल्टी सा मन करने लगता है। समझ नहीं आता इस पार्टी हैंगओवर से पीछा कैसे छुड़ाया जाए ? परेशान ना हों, आप नीचे बताए गए कुछ ईजी टिप्स को हैंगओवर (tips to overcome hangover) उतारने के लिए ट्राई करके देखें।

घर पर यूं दूर करें पार्टी हैंगओवर (tips to overcome hangover)

1. सिट्रिक फल जैसे नींबू, संतरा, कीवी कुछ भी घर में है, तो इसे सुबह उठते ही खाएं। आप एक गिलास पानी में सबसे पहले नींबू का रस निचोड़ कर पिएं। सिट्रिक फल हैंगओवर को कम करने में काफी प्रभावशाली होते हैं। विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट विषैले तत्वों से लड़ते हैं। इन्हें खाते ही आपके अंदर फिर से एनर्जी आ जाएगी और सिरदर्द भी दूर हो जाएगा।

2. एक कप ब्लैक कॉफी पीना भी हैंगओवर दूर करने का आसान उपाय (Quick Hangover Cures At Home) है। ब्लैक कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह रक्त संचार बढ़ाती है। थकान और सिरदर्द दूर करती है। सुबह एक कप गर्मा पानी में आधा चम्मच कॉफी डालकर पिएं, हैंगओवर छूमंतर हो जाएगा।

इन घरेलू तरीकों से निपटें पार्टी हैंगओवर से

3. घर में दूध, दही तो होता ही है। हैंगओवर के असर को कम करने के लिए दूध और दही का सेवन करें। नाश्ते में दूध पिएं या फिर दही खाएं। जब आप एल्कोहल लेते हैं, तो शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। इससे थकान महसूस होती है। जब आप दूध या दही खाते हैं, तो एसिड की बढ़ती मात्रा पर काबू पा सकते हैं।

4. केला है, तो एक या दो केला खाली पेट खा लें। इससे हैंगओवर कम हो (hangover utarne ke upay in hindi) जाएगा। जब आप शराब पीते हैं, तो शरीर में पोटैशियम की कमी हो जाती है। केले में पोटैशियम एवं कार्बोहाइड्रेट्स अधिक होते हैं, जो शरीर में पोटैशियम की कमी को दूर करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source