तीन आयुर्वेदिक पेय पदार्थ जो सांस व फेफड़े की बीमारियों को रखेंगे दूर

सांस की बीमारियों और फेफड़ो को मजबूत रखने के लिए आयुर्वेद में कई उपाय है। हम यहां तीन ऐसे पेयपदार्थों के बारे में बता रहे हैं जिनको आप अपने घर पर ही बनाकर रोजाना पी सकते हैं।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : November 21, 2018 12:05 PM IST

सांस व फेफड़ों की बीमारी आजकल सबसे ज्यादा होने की संभावना बढ़ गयी है। बढ़ता वायु प्रदूषण और एक्सरसाइज कम करने की वजह से लंग्स कमजोर हो रहे हैं। भारत में तो कई शहरों की हवा जहरीली हो चुकी है। घर के बाहर सांस लेना खतरे से बाहर नहीं है। जो लोग सांस की बीमारियों से परेशान है उनके लिए सबसे ज्यादा खतरा होता है। सीओपीडी और अस्थमा की बीमारियों में इंसान को वायु प्रदूषण में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। सांस की बीमारियों और फेफड़ो को मजबूत रखने के लिए आयुर्वेद में कई उपाय है। हम यहां तीन ऐसे पेयपदार्थों के बारे में बता रहे हैं जिनको आप अपने घर पर ही बनाकर रोजाना पी सकते हैं। इस आयुर्वेदिक ड्रिंक से आप फेफड़ों और सांस की बीमारी से अपने आप को बचा सकते हैं।

तुलसी पत्ता व अदरक का पेय पदार्थ

समग्री

  • 1 गिलास पानी
  • 5-6 तुलसी की पत्तियां
  • 1 चम्मच अदरक ( ग्रेंड किया हुआ)
  • गुड़

बनाने का तरीकाः बर्तन में 1 गिलास पानी डालकर आंच पर रखें। फिर इसमें तुलसी की पत्तियां, अदरक का पेस्ट व क्रश किया हुआ गुड़ डालकर 5 मिनट तक उबाल लें। जब यह उबल जाए तो छलनी की मदद से इसे कांच के जार या गिलास में स्टोर करें। इस सिरप को पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होगा और शरीर को बीमारियों व वायु प्रदूषण से होने वाले इफैक्ट से बचने की शक्ति मिलेगी।

तुलसी पत्ता, शहद व नींबू का ड्रिंक

सामग्री

  • 1 गिलास पानी
  • 5-6 तुलसी की पत्तियां
  • 1 चम्मच नमक
  • 1 चम्मच शहद
  • आधा नींबू

बनाने का तरीकाः 1 गिलास पानी को बर्तन में डालकर आंच पर रखें। फिर इसमें तुलसी की पत्तियां, नमक, नींबू रस व शहद मिलाए और अच्छे से उबालकर ठंडा होने के लिए रख दें। इस टॉनिक को पीने से पेट साफ होगा और कई तरह की प्रॉब्लम दूर होगी।

आयुर्वेदिक चाय

सामग्री

  • 1 गिलास दूध
  • छोटा टुकड़ा अदरक
  • 1 काली इलायची
  • 3-4 तुलसी की पत्तियां
  • कुछ बूंदे घी
  • आधा चम्मच हल्दी

बनाने का तरीकाः बर्तन में 1 गिलास दूध डालकर आंच पर रखें। फिर इसमें हल्दी, घी, अदरक, काली मिर्च, लौंग व तुलसी की पत्तियां डालकर अच्छे से 4-5 मिनट तक गर्म कर लें। फिर इसमें शहद मिलाकर पीएं। यह हल्दी दूध बच्चों और बड़ों दोनों के लिए बेस्ट है। इसे पीने से कई हैल्थ प्रॉब्लम दूर होती है।

ये भी पढ़ेंः सीओपीडी व सांस के मरीजों के लिए 9 प्राकृतिक उपाय।

ये भी पढ़ेंः क्या होता है सीओपीडी ? जानें कारण और बचाव।

ये भी पढ़ेंः दिमाग की यह बीमारी इंसान को कर देती है नाकारा, जानें 6 लक्षण। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source