
... Read More
Written By: Anshumala | Published : June 15, 2019 6:51 PM IST
कंध के दर्द को दूर करने में मदद करेंगे ये घरेलू उपचार। © Shutterstock.
कंधे का दर्द कई बार आस-पास की मांसेपशी या स्नायुबंधन में खिंचाव के कारण होने लगता है। तेज दर्द होने से कई बार कोई भी काम ठीक से नहीं हो पाता है। कई बार लगातार किसी भारी बैग को टांगने से मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है, इससे भी यह समस्या शुरू हो जाती है। इस तरह के दर्द में सूजन आ जाती है, जिसकी वजह से कंधे को घुमाने में तकलीफ होती है। आप बिना किसी दवा को खाए, इसका इलाज घर पर भी कर सकते हैं। जानें, कुछ घरेलू उपायों के बारे में जो इस दर्द से फौरन दिला सकते हैं छुटकारा।
हल्दी में मौजूद कुरकुमिन एलिमेंट में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं, जो दर्द के साथ-साथ सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए 2 चम्मच हल्दी पाउडर में एक चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। इस पेस्ट को दर्द वाली जगह पर लगाकर रगड़ें। जब सूख जाए, तो इसे गर्म पानी से धो लें। ऐसा दिन में 2 बार करें। हल्दी वाला दूध भी पी सकते हैं।
महिलाएं, इन घरेलू नुस्खों से दूर करें अपना कमर दर्द
ठंडी सिकाई कंधे के दर्द को कम करने में फायदेमंद होती है। दर्द की जगह को ठंडा करके, वह जगह सुन्न हो जाती है, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। प्लास्टिक बैग या पतले तौलिये में कुछ बर्फ का टुकड़ा डालें। दर्द वाले भाग में 10-15 मिनट तक इसे रखें। दिन में दो-तीन बार इसका इस्तेमाल करें। दर्द से राहत मिलती है।
ठंडी सिकाई की तरह गर्म सिकाई से भी कंधे के दर्द और सूजन से राहत मिलती है। चोट लगने के 48 घंटे बाद गर्म सिकाई करना बहुत ही फायदेमंद होता है। वॉटर बैग में गर्म पानी डालें। इस बैग से 10-15 मिनट तक सिकाई करें। ऐसा दिन में तीन-चार बार करें। इससे आपको आराम मिलेगा।
कमर और पीठ दर्द से पाना है छुटकारा तो खाएं ये सुपरफूड्स
कंधे के दर्द को दूर करना चाहते हैं, तो मसाज करें। इससे कंधे की मांसपेशियों से तनाव दूर होगा। यह रक्त परिसंचरण में सुधार करने के साथ सूजन को कम करने में भी मदद करता है। सरसों का तेल लें। इसे गर्म करके अच्छी तरह से कंधे पर लगाएं। कंधे की मांसपेशियों पर दबाव डालते हुए मसाज करें। ऐसा दस मिनट तक करें। दर्द से आराम मिलता है।
इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दर्द और सूजन से राहत दिलाने में मदद करते हैं। 2 कप सेब का सिरका नहाने वाले गर्म पानी में मिलाएं। इसे 20-30 मिनट तक पानी में अच्छी तरह मिलने दें। उसके बाद उस पानी से नहा लें। इस तरह से रोजाना करें। इसके अलावा आप 1 गिलास पानी में थोड़ा सा शहद और सेब का सिरका मिलाकर पिएं। इससे भी दर्द से रहात मिलती है।
अकड़ गए हैं कंधे ? हो सकता है ”फ्रोजन शोल्डर”, जानें इसके लक्षण, कारण और दर्द से राहत पाने के उपाय