
... Read More
Shilajit Benefits: शिलाजीत पुरुषों में बढ़ाए टेस्टोस्टेरॉन लेवल, कम करे स्ट्रेस, ये हैं इसके दूसरे बेनेफिट्स। © Shutterstock.
Shilajit Benefits: शिलाजीत (Asphaltum) पुरुषों में होने वाली यौन समस्याओं (Sexual Problem in men) के लिए काफी उपयोगी हर्ब या जड़ी-बूटी मानी जाती है। इसी वजह से शिलाजीत को इंडियन वियाग्रा भी कहते हैं। शिलाजीत का इस्तेमाल वर्षों से सेक्स पावर को बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह हिमालय की पहाड़ियों और चट्टानों पर पाया जाता है। शिलाजीत चिपचिपा और लसलसा होता है, जिसका रंग काला या भूरा होता है। सही तरीके और अनुपात में लेने से इसके कई फायदे होते हैं, लेकिन अधिक और गलत तरीके से लेना यह आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। शिलाजीत को दूध के साथ मिलाकर लेने से भी कई रोगों से बचाव होता है। पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए शिलाजीत का सेवन करना फायदेमंद होता है। जानें, शिलाजीत के फायदे (Shilajit benefits) क्या होते हैं....
शिलाजीत में कुदरती मिनरल्स और विटामिन्स होते हैं, जो मानसिक सेहत को मेंटेन रखने में मददगार साबित (Shilajit benefits in hindi) होते हैं। जो लोग मानसिक रूप से अस्वस्थ्य होते हैं, उनमें जिंक का स्तर काफी कम होता है। बेतरतीब खानपान, जीवनशैली के कारण जिंक, पोटैशियम और मैग्नीशियम की कमी हो जाती है। इससे मांसपेशियों में दर्द, लो ब्लड प्रेशर और हृदय की गति धीमी हो जाती है। शिलाजीत में जिंक, मैग्नीशियम और पोटैशियम आधिक होते हैं, जो शरीर में इनकी कमी को दूर करते हैं। ये तीनों मिनिरल्स शरीर में एंटीडिप्रेजेंट की तरह काम करते हैं। इससे तनाव (Stress) और एंग्जाइटी दूर होती है।
टेस्टोस्टेरॉन पुरुषों में पाया जाने वाला एक सेक्स हार्मोन है। कई बार इसकी कमी होने से पुरुषों की सेक्स पावर, यौन इच्छा कम (Shilajit Benefits For Men) होने लगती है। इस हॉर्मोन की कमी से पुरुषों में बाल झड़ना, थकान और मोटापे की शिकायत भी शुरू हो सकती है। एक अध्ययन में 40 वर्ष के कुछ पुरुषों को प्लेसिबो नाम की दवा और कुछ को 250 मिलीग्राम शिलाजीत की खुराक लेने के लिए कहा गया। अध्ययन के परिणाम चौंकाने वाले थे। जिन पुरुषों ने तीन महीने तक शिलाजीत की खुराक ली, उनमें टेस्टोस्टेरॉन लेवल काफी बढ़ा हुआ पाया गया।
शिलाजीत से कुदरती तौर पर कम करें तनाव, जानें इसके अन्य लाभ
जो पुरुष इंफर्टिलिटी की समस्या से परेशान हैं, पिता बनने की ख्वाहिश उनकी पूरी नहीं हो पा रही है, तो शिलाजीत का सेवन करें। यह पुरुषों में होने वाले बांझपन (Male infertility) की समस्या को दूर करने में उपयोगी साबित होती है। बांझपन की समस्या से ग्रस्त कुछ लोगों पर एक अध्ययन किया गया, जिसमें उन्हें 2-3 महीने तक खाना खाने के बाद दिन में दो बार शिलाजीत की खुराक खाने के लिए दी गई। तीन महीने के बाद लगभग 60 साठ प्रतिशत पुरुषों के स्पर्म में वृद्धि देखी गई।
इंडियन वियाग्रा यानि शिलाजीत के सेवन के फायदे, जानें इसके सेवन का तरीका