Pregnancy Nausea Remedies : प्रेग्नेंसी में नहीं होगी उल्टी, जब करेंगी ये उपाय

महिलाओं में उल्टी आने की समस्या प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में अधिक होती है। कुछ महिलाओं को बहुत ज्यादा उल्टी होती है, जिसके कारण वो जो भी खाती-पीती हैं, सब बाहर निकल जाता है। इसके लिए इन घरेलू उपायों को अपनाकर देखें...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 22, 2019 3:53 PM IST

मां बनना हर महिला के लिए एक सुखद अहसास होता है। पूरे नौ महीने एक महिला अपने बच्चे को गर्भ में रखती है। इसके लिए वो हर तरह से प्रयास करती है कि उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को कुछ भी ना। हालांकि, प्रेग्नेंसी में कई तरह की शारीरिक समस्याओं और परेशानियां का सामना करना पड़ता है। इसमें सबसे कॉमन है उल्टी आना और जी मिचलाना। उल्टी आने की समस्या प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में अधिक देखने को मिलता है। कुछ महिलाओं को यह बहुत ज्यादा होता है, जिसके कारण वो जो भी खाती-पीती हैं, वह सब बाहर निकल जाता (Pregnancy Nausea Remedies) है।

यदि आप भी प्रेग्नेंट हैं और बहुत ज्यादा उल्टी या जी मिचलाने की समस्या से परेशान हैं, तो डॉक्टर से दिखाएं। खुद से कोई दवा ना खाएं। हां, आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी उल्टी की समस्या को कम कर सकती हैं। इनका कोई भी साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। जानें, गर्भावस्था में उल्टी (Pregnancy Nausea Remedies) की समस्या को दूर करने के लिए किन घरेलू उपायों को आजमाना चाहिए।

अदरक वाली चाय 

गर्भावस्था में होने वाली उल्टी की समस्या दूर करने के लिए अदरक का सेवन करें। इसमें कई तरह के औषधीय गुण होते हैं, जो उल्टी की समस्या को दूर करते हैं। एक कप अदरक की चाय पिएं। इससे भी उल्टी या जी मिचलाने के लक्षण दूर होते हैं।

पानी पिएं खूब

प्रेग्नेंट महिलाओं को पानी खूब पीना चाहिए। इससे आपका पेट साफ रहेगा, टॉक्सिन पदार्थ बाहर निकलेंगे, कब्ज की समस्या नहीं होगी, साथ ही उल्टी की समस्या भी दूर होगी। हर घंटे पानी पीती रहें। रात में भी टॉयलेट जाने के लिए उठती हैं, तो एक गिलास पानी पी लें। हां, खाना खाते समय पानी पीने बसे बचें।

भोजन कम करें

एक ही बार में अधिक खाना खाने से भी जी मिचलाने लगता है। हल्का भोजन करें। मात्रा कम रखें। दिन में तीन बार की जगह छह बार खाएं। एक बार में अधिक खा लेने से मतली की समस्या बढ़ जाती है, जिससे सारा खाया हुआ उल्टी के जरिए बाहर आ जाता है।

रसभरी की पत्ती की चाय

उल्टी तथा मितली की समस्या से बचना है, तो आप रसभरी की पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। रसभरी की पत्ती से तैयार चाय पिएं। उल्टी होने की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है। यह गर्भाशय की मांसपेशियों को भी आराम देती है। इसका सेवन करने से पहले एक बार अपनी डॉक्टर से जरूर पूछ लें।

नींबू है कारगर 

कई बार प्रेग्नेंसी में कुछ खास किस्म की महक या गंध से भी उल्टी महसूस होती है। इस महक से चक्कर भी आने लगता है। जिस चीज की महक आपको पसंद नहीं, उससे दूर रहने की कोशिश करें। गंध से होने वाली समस्या से राहत पाने के लिए नींबू के टुकड़े को सूघें। नींबू के रस को पानी में डालकर पीने से भी जी मिचलाने की समस्या दूर होती है।

Pregnancy Sleep Tips : प्रेग्नेंसी में आएगी अच्छी नींद, जब अपनाएंगी ये टिप्स

प्रेग्नेंसी में पेट दर्द होने के कारण और लक्षण

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source