सुन्न हो जाते हैं हाथ-पैर, ये अचूक घरेलू इलाज करेंगे इस समस्या को हमेशा के लिए दूर

यदि आपके शरीर का कोई भी अंग बार-बार सुन्न पड़ता है, तो हो सकता है आप प्रॉपर तरीके से अपनी डाइट में विभिन्न विटामिंस और मैग्नीशयम को शामिल ना कर रहे हों। इन दोनों आवश्यक तत्वों को अपने खान-पान में शामिल करना शुरू कर दें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : June 15, 2019 6:13 PM IST

अक्सर आपने गौर किया होगा कि जब भी आप लगातार एक ही मुद्रा में सोए या बैठे रहते हैं, तो आपके हाथ-पैर सुन्न हो जाते हैं। ऐसा इन अंगों पर अधिक दबाव पड़ने से होता है। हाथ-पैर सुन्न होने की समस्या होने पर थोड़ी देर उठने, चलने या बैठने में भी परेशानी होती है। सुन्न हुए अंग में झन-झनाहट महसूस होने लगती है। हालांकि, यह कोई गंभीर समस्या नहीं है। हाथ-पैर सुन्न होने की समस्या इसलिए होती है, क्योंकि इन अंगों पर लगातार दबाव पड़ने से रक्त प्रवाह बाधित हो जाती है। जैसे ही इन अंगों पर से दबाव हटता है, वैसे ही शरीर में रक्त और ऑक्सीजन का संचार अच्छी तरह से होने लगता है। देखते ही देखते, इन अंगों में संवेदनशीलता वापस लौट आती है।

मेहंदी करती है कई रोगों का इलाज, ऐसे करें इस्तेमाल

रक्त संचार नहीं होने से होता है अंग सुन्न

शरीर के किसी अंग के सुन्न होने का मुख्य कारण होता है, शरीर में रक्त का संचार अच्छी तरह से नहीं हो पाना। यदि शरीर में रक्त का संचार अच्छी तरह से होने लगे, तो अंग सुन्न नहीं होगा। हालांकि, बार-बार आपको यह समस्या होती है, तो इसे आप कुछ घरेलू उपचार से भी दूर कर सकते हैं।

हाथ-पैर सुन्न होते हैं, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

- 1 चम्मच दालचीनी पाउडर में 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसे खाने से शरीर में रक्त का संचार अच्छी तरह से होगा। इससे अंग सुन्न होने की समस्या आपको परेशान नहीं करेगी।

- 1 चम्मच सोंठ और 5 लहसुन की कलियों को पीसकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को लेप की तरह सुन्न अंगों पर लगाएं।

- पीपल की तीन-चार कोपलों को सरसों के तेल में मिलाकर पकाएं। इस तेल को छानकर सुन्न अंग पर लगाएं। लाभ होगा।

- 50 ग्राम नारियल के तेल में 2 ग्राम जायफल का चूर्ण मिलाएं। इसे सुन्न अंग पर लगाएं। लाभ प्राप्त होगा।

कब्ज दूर करने के लिए इन होम रेमेडीज को जरूर आजमाकर देखें

– 1 चम्मच सरसों के तेल में कुछ बूंद तुलसी का रस मिलाएं। इस मिश्रण से सुन्न पड़े अंग की मालिश करें। राहत मिलेगी।

– सुन्न पड़े अंग पर गुनगुने देशी घी से मालिश करने से सुन्नपन धीरे-धीरे चला जाएगा।

अपनी डाइट पर दें ध्यान

यदि आपके शरीर का कोई भी अंग बार- बार सुन्न पड़ता है, तो हो सकता है आप प्रॉपर तरीके से अपनी डाइट में विभिन्न विटामिंस और मैग्नीशयम को शामिल ना कर रहे हों। ऐसे में किसी डाइटिशियन से सलाह लेकर इन दोनों आवश्यक तत्वों को अपने खान-पान में शामिल करना शुरू कर दें।

व्यायाम करें

अक्सर इस समस्या से परेशान रहते हैं, तो प्रतिदिन एक्सरसाइज करें। इससे शरीर में रक्त का संचार अच्छी तरह से होगा। इसके अलावा सप्ताह में 5 दिन के लिए 30 मिनट एरोबिक्स भी करें। इससे आप हमेशा स्वस्थ बने रहेंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source