Mouth Ulcer : मुंह के छालों के दो रामबाण इलाज, जरूर अपनाएं

मुंह के छाले कब्ज, हार्मोनल बदलाव, पेट साफ ना रहना, पाचन क्रिया में गड़बड़ी होना, पेट में कीड़े होना, अधिक एसिडिटी आदि के कारण होता है। आप दो घरेलू उपायों से झटपट इस समस्या से पा सकते हैं छुटकारा।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 17, 2019 8:40 PM IST

क्या आपको बार-बार मुंह में छाले (mouth ulcer) हो जाते हैं? परेशान होने की जरूरत नहीं है। मुंह के छाले (mouth ulcer) होने पर मुंह के अंदर होंठ, जीभ या गाल के अंदर की तरफ गोल आकार का घाव हो जाता है, जिसका रंग सफेद या कई बार पीला होता है। इसमें काफी जलन, दर्द होता है। कुछ भी खाना दूभर हो जाता है।

मुंह के छाले होने के कारण

मुख्य रूप से यह कब्ज, (causes of mouth ulcer) हार्मोनल बदलाव, पेट साफ ना रहना, पाचन क्रिया में गड़बड़ी होना, पेट में कीड़े होना, अधिक एसिडिटी आदि के कारण होता है। साथ ही आयरन की कमी, विटामिन बी एवं सी की कमी के कारण भी ये अल्सर हो जाते हैं। कई बार उन्हें यह अधिक परेशान करता है, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं, कुछ आसान घरेलू उपचार को आजमाकर। हम कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जो आपके किचन में हमेशा उपलब्ध होती हैं।

आसान से आयुर्वेदिक नुस्खे, जो दिलाएंगे मुंह के छालों से छुटकारा

शहद का करें यूं इस्तेमाल

एक चम्मच शहद (honey treats mouth ulcer) और एक कॉटन बॉल लें। कॉटन बॉल को पहले पानी में भिगो लें। इसे हल्का निचोड़ दें। इस कॉटन पर शहद लगाएं। अब इसे जहां छाले हुए हैं, वहां लगाएं। कॉटन को 4-5 मिनट के लिए छालों पर लगाए रखें। अब गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। ऐसा आप एक से दो दिन तक करें, जब तक कि पूरी तरह से जलन या दर्द ठीक ना हो जाए। इसे एक दिन में दो से तीन बार आजमाएं।

शहद छाले पर कैसे करता है असर 

शहद में एनाल्जेसिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो छालों की समस्या को दूर करते हैं। यदि आपको जीभ पर छाले हुए हैं और जलन या दर्द अधिक हो रहा है, तो शहद से यह परेशानी बहुत जल्दी ठीक हो जाती है।

दूध भी है उपयोगी

यदि आपको मुंह में छाले हो गए हैं, तो हर दिन एक गिलास दूध जरूर पिएं। दूध में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण छालों में होने वाले दर्द और जलन को कम करता है। दूध में मौजूद बायोएक्टिव गुण मुंह की सेहत को बनाए रखते हैं। बहुत ज्यादा गर्म दूध पीने से बचें। इससे छालों में जलन बढ़ सकती है। खासकर, जीभ के छालों में ठंडा दूध ही पिएं। फिर भी छाले ठीक ना हों, तो डॉक्टर को दिखाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source