... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : June 28, 2020 8:01 AM IST
कोरोना से बचने के लिए बहुत ही गुणकारी है ये झाड़ीदार पौधा, कई बीमारियों के लिए है रामबाण।
Adulsa Benefits : बहुत ही साधारण सी दिखने वाली चीजें स्वास्थ्य को असाधारण लाभ देती हैं। इन्हीं में से एक है झाड़ीदार अडूसा का पौधा। इसमें सफेद रंग का फूल होता है। इस पौधे का इस्तेमाल आप जड़ी-बूटी (Ayurveda Medicine) के रूप में कर सकते हैं। इसका पेड़ ही नहीं, बल्कि फूल और पत्ते भी औषधीय गुणों (Adulsa Leaves) से भरपूर होता है। यह पौधा श्वास संबंधी समस्याओं के लिए औषधि के (Adulsa Benefits) समान कार्य करता है।
कोरोना से पीड़ित मरीजों के लिए अडूसा का पौधा रामबाण (Adulsa Benefits) साबित हो सकता है, क्योंकि यह कफ को पतलाकर उसे कम करने का काम करता है। हालांकि, इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर्स से इसकी सलाह ले लेनी चाहिए। यह और भी कई शारीरिक समस्याओं के इलाज में काम करता है। आइए जानते हैं इसके औषधीय गुणों (Adulsa Benefits) के बारे में-
अडूसा का फूल सिर दर्द की समस्या के लिए रामबाण हो सकता है। सिर दर्द की समस्या से पीड़ित मरीज को इसका इस्तेमाल करने के लिए पहले अडूसा के फूलों को अच्छी तरह से सुखा लें। सूखे हुए फूल का चूर्ण बनाएं। 10 ग्राम चूर्ण में गुड़ मिलाकर दिन में करीब 4 बार इसका सेवन करें। इससे आपको तुरंत लाभ मिल सकता है।
आंखों की रोशनी के लिए भी अडूसा का फूल काफी फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 3 से 4 ताजे फूलों को पानी में गर्म करें। इसे कुछ देर के लिए अपनी आंखों पर रखें। इससे आपके आंखों की सूजन ठीक होगी। इसके साथ ही आंखों में होने वाली लालिमा भी इससे दूर होती है। इससे आपको आंखों को ठंडक मिलती है।
अगर आपके मुंह में छाले हैं, तो दो से तीन पत्तियों को चबाकर उसका रस चूसें। रस चूसने के बाद पत्तों को थूक दें। इससे आपके मुंह के छाले जल्द ही ठीक हो जाएंगे। दरअसल, अडूसे की पत्तियां पेट में ठंडक पहुंचाता है। इससे कब्ज की समस्याएं भी ठीक होती हैं। पाचन ठीक होने से मुंह का छाला अपने आप ठीक हो जाता है।
मसूड़ों और दांतों की समस्या को ठीक करने के लिए अडूसा की लड़की से दातुन करें। इससे दातुन करने से दांतों और मसूड़ों के दर्द से राहत मिलती है। इससे दांत काफी मजबूत होते हैं और दांतों का पीलापन भी ठीक होता है।
पेशाब ठीक से ना निकलने या फिर बार-बार पेशाब जाने की समस्या को ठीक करने के लिए खरबूजे का 10 ग्राम बीज और 10 ग्राम अडूसा की पत्तियां लें। इसे अच्छी तरह से पीसें। इससे मूत्र दोष ठीक हो जाएगा।
अडूसा की पत्तियों के रस में तिल का तेल मिलाकर मांसपेशियों में लगाने से शरीर में होने वाले दर्द से राहत मिलती है। इससे पैरों और हाथों में होने वाली ऐंठन ठीक होती है। इतना ही नहीं इससे शरीर में होने वाली फोड़े और फुंसियां ठीक होती हैं।
क्या जल्द आ पाएगी कोरोनावायरस की वैक्सीन? सालों बाद इन 4 बीमारियों के लिए सफल नहीं हो सके वैज्ञानिक