Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कोरोना सर्वाइवर ने इस काढ़े को पीकर दुरुस्त की अपनी सेहत, शेयर की रेसिपी, आप भी करें ट्राई

जब से कोरोनावायरस का खतरा बढ़ा है, आयुर्वेदिक नुस्खों को खूब आजमा रहे हैं लोग। आयुर्वेदिक तरीकों को अपनाकर इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है। इम्यूनिटी बूस्ट होगी, तो कोरोना से काफी हद तक बचाव होगा। ऐसे में आप भी आयुर्वेदिक काढ़ा (ayurvedic kadha for immunity) का सेवन करना शुरू कर दें।

कोरोना सर्वाइवर ने इस काढ़े को पीकर दुरुस्त की अपनी सेहत, शेयर की रेसिपी, आप भी करें ट्राई
पिएं इम्यूनिटी बूस्टर काढ़ा, कोरोना से होगा बचाव, जाने बनाने का तरीका।

Written by Anshumala |Updated : July 10, 2020 11:46 PM IST

kadha for immunity: कोरोनावायरस से बचाव (Coronavirus prevention) के लिए जब तक कोई वैक्सीन (Vaccine) नहीं आ जाती, तब तक खुद को अंदर से मजबूत रखने के लिए आपको अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखना होगा। इम्यूनिटी बूस्ट करने का सबसे आसान तरीका है आयुर्वेदिक इलाज। जब से कोरोनावायरस का खतरा बढ़ा है, आयुर्वेदिक नुस्खों और हर्बल चीजों का सेवन काफी बढ़ गया है। आयुर्वेदिक तरीकों को अपनाकर इम्यूनिटी को बूस्ट (Immunity boosting kadha) किया जा सकता है। ऐसे में आप भी आयुर्वेदिक काढ़ा (ayurvedic kadha for immunity in hindi) का सेवन करना शुरू कर दें।

काढ़ा पीने से सर्दी-खांसी, जुकाम, गले में खराश सब ठीक होता है। इंफेक्शन से बचाव होता है। जो लोग कोरोना का इलाज करवाने के बाद ठीक हो चुके हैं, वो भी खुद को अंदर से मजबूत बनाने और इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए काढ़ा का सेवन कर रहे हैं। हाल ही में एक कोरोना सर्वाइवर ने इम्यूनिटी बूस्टिंग काढ़े की रेसिपी (kadha for immunity recipe in hindi) शेयर किया है, जिसे पीकर वह खुद को पहले से मजबूत और स्वस्थ महसूस करने लगी हैं।

इम्यूनिटी बूस्टर काढ़ा बनाने के लिए आपको चाहिए (kadha ingredients for corona in hindi)

तुलसी का पत्ता- 5-6

Also Read

More News

हरी इलायची- 2

कच्ची हल्दी- 1/2 कप

लौंग- 1 बड़ा चम्मच

काली मिर्च- 1 बड़ा चम्मच

दालचीनी- 1

अदरक कटा हुआ- 5-6 बड़ा चम्मच

मुनक्का- 1 बड़ा चम्मच

काढ़ा बनाने का तरीका (How to make immunity-boosting kadha in hindi)

हल्दी और अदरक को धोकर छिलका हटा दें और छोटे-छोटे आकार में काट (How to make Ayurvedic decoction) लें। एक बर्तन में 4 कप पानी डालकर उबालें। इसमें अदरक और हल्दी को डाल दें। धीरे-धीरे पानी का रंग पीला होने लगेगा। 5-6 मिनट तक इसे मध्यम आंच पर उबालें। अब बाकी की सामग्री को इस पानी में डाल दें। अब इसे 15 मिनट और कम आंच पर उबलने दें। पानी आधा हो जाए, तो गैस से उतार दें। एक कप में एक छोटा चम्मच शहद डालें। काढ़े को छानकर कप में डालें और गर्म ही पिएं।

काढ़ा पीने के फायदे (Benefits of Kadha in hindi)

यह कड़ा एक आजमाया और परखा हुआ आयुर्वेदिक नुस्खा है। इसे एक कोरोना सर्वाइवर ने शेयर किया है। अपने पोस्ट में इस काढ़े की रेसिपी शेयर करते हुए इस कोरोना सर्वाइवर ने लिखा है, यह प्रतिरक्षा बढ़ाने वाला एक बेहतरीन काढ़ा है। एक जीवन रक्षक है, इसके जरिए कोरोना से लड़ने में मुझे बहुत मदद मिली है। काली मिर्च इस काढ़ा को विशेष बनाता है।

अक्सर लोग काढ़ा में चुटकी भर काली मिर्च पाउडर डालते हैं। लेकिन, जब हल्दी के साथ इसे 1:10 अनुपात में डाला जाता है, तो यह इसके अवशोषण को कई गुना बढ़ा देता है। यह खांसी और सर्दी से छुटकारा पाने में भी मदद करता है। फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आप दिन में दो बार इस काढ़े को पी सकते हैं। यदि काढ़े को थोड़ा मीठा बनाना चाहते हैं, तो इसमें इच्छानुसार गुड़, शहद या दालचीनी भी मिला सकते हैं।

Ayush kwath : आयुष क्वाथ का इंतजार हुआ खत्म, सैशे में उपलब्ध क्वाथ बढ़ाएगा इम्यूनिटी, कोरोना से होगा बचाव

काढ़ा कोविड-19 से कैसे रखता है सुरक्षित (how can kadha protect against Covid-19)

आयुष मंत्रालय देश में स्वदेशी और वैकल्पिक औषधीय प्रणालियों को अपनाने और इसे बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार है। मंत्रालय ने हाल ही में काढ़ा के सेवन को कोरोनावायरस के खिलाफ एक सुरक्षात्मक उपाय के रूप में सुझाया। लेकिन, यह भी जानना जरूरी है कि किस तरह काढ़ा हमारी रक्षा करता है? काढ़ा अद्भुत जड़ी-बूटियों और मसालों जैसे कि तुलसी के पत्तों, दालचीनी, अदरक, हल्दी, गिलोय, काली मिर्च आदि के इस्तेमाल से तैयार किया जाता है।

काढ़े को तब तक पानी में उबाला जाता है, जब तक सभी जड़ी-बूटियों का सार न निकल जाए। इन जड़ी बूटियों को जब एक साथ मिलाकर काढ़ा तैयार किया जाता है, तो प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity) को मजबूत करने का काम करती है। इस तरह कोरोनोवायरस सहित कई अन्य संक्रमणों से आपको बचाती है। हालांकि, काढ़ा पीने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग के दिशानिर्देशों (social distancing guidelines) का पालन करना और कोरोनावायरस से बचने के लिए मास्क पहनना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

Covid and Ayurveda: कोविड-19 से सुरक्षा के लिए लें आयुर्वेद की मदद, जानें क्यों इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय ने दी यह हर्बल काढ़ा पीने की सलाह

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ख़राब गले और सर्दी-ज़ुकाम से राहत के लिए पीएं यह आयुर्वेदिक काढ़ा

About the Author

... Read More