Healthy Lungs : फेफड़ों को स्वस्थ रखेंगे ये घरेलू नुस्खे

जब आप प्रदूषित वातावरण में सांस लेते हैं, तो धीरे-धीरे फेफड़ों में टॉक्सिन पदार्थ जमा होने लगते हैं। इससे आप कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपके फेफड़े स्वस्थ रहें, तो नीचे बताए गए कुछ घरेलू उपायों को (home remedies for healthy lungs) आजमाकर देखें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 3, 2019 4:44 PM IST

बढ़ते प्रदूषण के कारण हर किसी का सांस लेना दूभर हो रहा है। हानिकारक धुएं को शरीर में सांस के जरिए अंदर लेना हमारी मजबूरी बन गई है। जीने के लिए सांस लेना जरूरी है और सांस तभी आप ले पाएंगे, जब आपके फेफड़े स्वस्थ रहेंगे और अच्छी तरह से अपना (home remedies for healthy lungs) काम करेंगे। हानिकारक धुएं को सांस के जरिए शरीर में अंदर करना हमारे लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में जरूरी है खुद को प्रदूषण से बचाकर रखना। सांस लेने के लिए फेफड़ों का हेल्दी होना जरूरी है। इसके जरिए शुद्ध ऑक्सीजन शरीर में प्रवेश करती है।

जब आप प्रदूषित वातावरण में सांस लेते हैं, तो धीरे-धीरे फेफड़ों में टॉक्सिन पदार्थ जमा होने लगते हैं। इससे आप कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपके फेफड़े स्वस्थ रहें, तो नीचे बताए गए कुछ घरेलू उपायों को (home remedies for healthy lungs) आजमाकर देखें। जानें, लंग कैंसर अवेयरनेस मंथ (lung cancer awareness month) पर किन होम रेमेडीज के जरिए अपने फेफड़ों को रख सकते हैं स्वस्थ...

पैसिव स्मोंकिग से बचें

यदि आपके आसपास कोई भी स्मोकिंग कर रहा हो, तो वहां से हट जाएं। पैसिव स्मोकिंग भी फेफड़ों को नुकासन पहुंचाता है। पैसिव स्मोकिंग भी  फेफड़ों के लिए उतनी ही हानिकारक होती है। ऐसे में ना तो आप स्मोकिंग करें और ना ही स्मोक करने वालों के पास रहें।

पौधे लगाएं

अपने घर के अंदर के वातावरण को भी आप कुछ इंडोर प्लांट्स लगाकर पॉल्यूशन फ्री रख सकते हैं। आप खुद से ही अपने घर में ऑर्गेनिक प्लेटफॉर्म बना लें। यहां आप तरह-तरह के पौधे लगाएं। ऐसे पौधों का चुनाव करें, जो वातावरण से टॉक्सिन्स अवशोषित करते (healthy lungs home remedies) हैं।बैंबू पाम, स्पाइडर प्लांट, पीस लिली, एलोवेरा आदि कई तरह के पौधे लगा सकते हैं।

विटामिन सी से भरपूर डाइट लें

विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में हर दिन शामिल करें। विटामिन सी फेफड़ों को डिटॉक्स करता है। स्वस्थ और मजबूत बनाना है फेफड़ों को तो नींबू, कीवी, संतरा आदि का सेवन खूब करें।

एक्सरसाइज है जरूरी

फेफड़ों को मजबूत बनाए रखने वाले एक्सरसाइज (exercise for lungs) करना सही रहेगा। डीप ब्रीद योग करें। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से रिलैक्स महसूस करने के साथ ही श्वसन प्रणाली को भी मजबूत कर पाते हैं। फेफड़ों के साथ ही कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम भी ठीक रहता है।

हर्ब्स करें डाइट में शामिल

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर हर्ब्स जैसे ओरिगैनो, हल्दी, पिपरमेंट आदि का सेवन करें। इनमें पर्याप्त मात्रा में डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं। ये हर्ब्स फेफड़ों को डिटॉक्स (lungs home remedies) करने के लिए शरीर को स्वस्थ बनाए रखते हैं।

पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

Lung Cancer Awareness Month : स्वस्थ फेफड़ों के लिए खाएं ये सुपरफूड्स

Tips for Healthy Lungs : फेफड़ों को मजबूत बनाए रखने के कुछ आसान उपाय

Lung Cancer Awareness Month : इन लक्षणों को ना करें नजरअंदाज, हो सकता है लंग कैंसर

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source