Winter Sore Throat : गले की खराश दूर करने के 5 अचूक नुस्खे
मौसम बदलते ही सबसे पहले लोगों को सर्दी-जुकाम और गले में खराश परेशान करने लगती है। वैसे तो ठंड आने से पहले यह समस्या कॉमन है, लेकिन नजरअंदाज करने से गले में दर्द और तकलीफ बढ़ जाती है। कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर भी गले की खराश को दूर कर सकते हैं।
मौसम बदलते ही सबसे पहले लोगों को सर्दी-जुकाम और गले में खराश परेशान (Winter Sore Throat remedies) करने लगती है। वैसे तो ठंड आने से पहले यह समस्या कॉमन है, लेकिन नजरअंदाज करने से गले में दर्द और तकलीफ बढ़ जाती है। सर्दी-जुकाम होने से पहले अक्सर गले में दर्द व खराश जैसे लक्षण होते हैं। इस समस्या को आप दवाओं के सेवन के बिना ही कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर (Gale ki kharash ke gharelu nushkhe) भी दूर कर सकते हैं। लापरवाही बरतने से गले में खराश (Home remedies of Sore throat) काफी तकलीफदेह हो सकती है। इससे कई बार गला भी जाम हो जाता है। हालांकि, यह दूसरी बीमारियों की तरह लंबे समय तक नहीं रहती, लेकिन कुछ ही दिनों में यह आपको पूरी तरह से प्रभावित कर बीमार कर देती है।
क्या है गले की खराश (What is sore throat)
गले में खराश एक बहुत ही सामान्य श्वसन समस्या है। यह मूल रूप से तब होती है, जब गले की नाजुक अंदरूनी परत वायरस/ बैक्टीरिया से संक्रमित हो जाती है, जिसके परिणामस्वरूप सूजन, स्राव खांसी और शरीर के सामान्य संक्रमण के प्रभाव के लक्षण होते हैं। आमतौर पर गले की खराश का कारण वायरल होता है, जो कुछ समय बाद खुद ब खुद ठीक हो जाता है। इसे आप इन घरेलू नुस्खों से दूर कर सकते हैं-
गले की खराश दूर करने के पांच अचूक नुस्खे
- प्रत्येक दिन गर्म पानी में नमक डालकार गरारा करें। गर्म पानी और नमक गले में ठंडक देते हें। एंटीसेप्टिक होने के कारण यह संक्रमण को कम करने में मदद करता है।
- रात को सोते समय दूध में बराबार मात्रा में पानी मिलाकर पिएं। गर्म हल्दी-दूध पीने से भी गले का इंफेक्शन दूर होता है। ठंडा पानी इस समस्या में भूलकर भी ना पिएं।
Sore Throat Remedies : बार-बार होता है गला खराब, काम आएंगे ये उपाय
- एक कप पानी में 4 से 5 कालीमिर्च, तुलसी की 5 पत्तियां डालकर उबाल लें। इस काढ़ा को पिएं, गले के दर्र से छुटकारा मिलेगा।
- अदरक की चाय सुबह-शाम पिएं। इससे भी गले की खराश में लाभ होता है। तुलसी का काढ़ा भी रामबाण इलाज है गले की खराश को दूर करने का।
- दो-तीन लौंग के साथ एक-दो लहसुन की कलियों को पीस कर पेस्ट बनाएं। इसमें थोड़ा सा शहद मिला लें। इस मिश्रण को दिन में दो से तीन बार लें।