
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : June 26, 2020 9:11 PM IST
Sudden fluctuations in temperatures during the monsoon can increase your risk of cold and flu.
Home remedies for Cough & Cold : कोरोनावायरस महामारी में खुद को स्वस्थ रखने, सर्दी-खांसी (Cough & Cold) से बचे रहने के लिए जरूरी है शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को मजबूत बनाए रखना। कोरोना काल में हेल्दी रहने के लिए इससे बेहतर और आसान उपाय कोई और नहीं है। मौसम भी बदल रहा है। कभी धूप तो कभी बारिश, ऐसे में सर्दी, खांसी, बुखार (Fever) की समस्या लोगों को परेशान करने लगती है। ये कुछ लक्षण ऐसे हैं, जो कोरोनावायरस के लक्षणों (Symptoms of Coronavirus) से मिलते-जुलते हैं। पर, जरूरी नहीं कि आपको ये लक्षण दिखें तो आप कोरोना संक्रमित ही हों। यह वायरल फीवर, मौसमी बुखार, फ्लू भी हो सकता है। आपको घर बैठे सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्या (Home remedies for Cough & Cold) से राहत पाना है, तो सेलिब्रिटी डायटीशियन रुजुता दिवेकर (Rujuta diwekar) के इन घरेलू नुस्खों को एक बार जरूर (Cough & Cold Home Remedies) आजमाकर देखें।
1 सर्दी-खांसी और जुकाम हो गया है या फिर इस समस्या से बचे रहना चाहते हैं, तो सोंठ पाउडर, घी, हल्दी और गुड़ एक समान मात्रा में लें। इसे अच्छी तरह से मिलाकर इसकी छोटी-छोटी गोलियां (Home remedies for Cough & Cold) बना लें। जब आप नाश्ता या भोजन करें, तो दो-तीन गोलियों का सेवन करें। रात में भी इसे सोने से पहले खा सकते हैं।
2 नाश्ते में आप रागी या फिर डोसा का सेवन करें। इससे सेहत को कई लाभ होंगे, साथ ही सर्दी, खांसी और जुकाम से भी बचाव होगा।
3 रुजुता दिवेकर का कहना है कि सुबह उठकर काजू और गुड़ का सेवन करने से भी सर्दी-खांसी से बचे रह सकते हैं।
4 दिन को भोजन में चावल, घी, मूंग दाल का सेवन नियमित रूप से करने की सलाह दी है। ये सभी चीज पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनके सेवन से आप कई तरह के रोगों से भी बचे रह सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में सर्दी जुकाम से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू उपाय
5 जंक फूड, बिस्किट्स, चिप्स, चाट-पकौड़े की जगह हेल्दी स्नैक्स जैसे पोहा खाएं। गुड़, दूध, अंडे के साथ टोस्ट, घर में बनाई गई दही का सेवन करें।
6 रात में खिचड़ी, दाल, मछली और चावल खाएं। (Home remedies for Cough & Cold in Hindi)
7 नींबू, अदरक, लेमन ग्रास और शहद को मिलाकर हेल्दी ड्रिंक तैयार करें। इसे पीने से भी सर्दी-खांसी की समस्या से बचे रहेंगे।
Cough Cold in kids : बच्चों को खांसी-जुकाम से छुटकारा दिलाने वाले असरदार घरेलू नुस्खे