Boost Immunity : प्रतिरक्षा क्षमता यूं बढ़ाकर रहें फिट और हेल्दी

पोषण और पेट के स्वास्थ्य संबंधी जानकार पायल कोठारी के टिप्स से आपको प्रतिरक्षा क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाने और फिट रहने में मदद मिलेगी, फिर चाहे कोई भी मौसम क्यों ना हो।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 20, 2019 12:01 PM IST

मौसम में बदलाव आना अभी से शुरू हो गया है। सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार होने की समस्या ऐसे में काफी बढ़ जाती है। लोगों के बीमार पड़ने की संभावना ज्यादा होती है। यदि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहेगी (tips to Boost Immunity), तो आप कम बीमार पड़ेंगे। इसके लिए यह जानना भी जरूरी है कि आप इम्यून सिस्टम को बूस्ट (Boost Immunity) कैसे कर सकते हैं। पोषण और पेट के स्वास्थ्य संबंधी जानकार पायल कोठारी के टिप्स से आपको प्रतिरक्षा क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाने (ways to Boost Immunity) और फिट रहने में मदद मिलेगी, फिर चाहे कोई भी मौसम क्यों ना हो।

इन उपायों से बूस्ट करें इम्यूनिटी

- दिन की शुरुआत चाय की बजाय नारियल पानी से करें। यह एक प्राकृति पेय है, जो आप अपने शरीर को देते हैं।

-सोने से पहले व सुबह उठने के बाद अपने सांस लेने और छोड़ने की प्रक्रिया पर दो मिनट के लिए ध्यान केंद्रित करें, जिससे आपको ताजगी महसूस होगी।

- करीब 28 ग्राम अजवायन के रस का सेवन करें। इससे गुर्दे को डिटॉक्स करने में मदद मिलेगी और आपका शरीर क्षारीय होगा और आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी।

Healthy Foods for Monsoon : इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए बरसात के मौसम में जरूर खाएं ये 6 हेल्दी फूड्स

-अदरक व पुदीने की पत्तियों को गर्म पानी में डाल कर पिएं। इससे आप जुकाम और वायरस से दूर रहेंगे।

- अपने सूप, सांभर में बींस का इस्तेमाल करें।

- रचनात्मक व्यायाम करें, ताकि आपके शरीर की सभी मांसपेशियां व्यायाम में शामिल हो सकें।

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए ये भी आजमाएं

1 बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो इसकी वजह है आपकी वीक इम्‍यूनिटी। इसे मजबूत बनाने के लिए आप तुलसी के पत्तों का सेवन करें। सुबह खाली पेट तुलसी के 4-5 पत्‍तों को चबाकर खाएं या फिर इसका रस पिएं। इससे आए दिन होने वाली सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार जैसी समस्याओं से आप बचे रहेंगे। इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग भी होगा।

2 आप जितना हो सके अपनी डाइट में विटामिन सी युक्त फलों का सेवन करें। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता है। विटामिन सी सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है। आप सिट्रस फ्रूट्स जैसे नींबू, अंगूर, मौसमी, संतरा आदि का सेवन अधिक करें।

3 यदि आप चाहते हैं कि आपकी इम्यूनिटी मजबूत बने, तो डाइट में शिमला मिर्च शामिल करें। इसमें खट्टे फलों (सिट्रस फ्रूट्स) से कहीं ज्यादा विटामिन सी होता है। ये बीटा कैरोटीन का एक समृद्ध स्रोत भी होता है। विटामिन सी इम्यूनिटी को बढ़ाता है। बीटा कैरोटीन आंखों और त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी होता है।

ये फूड्स बच्चों की इम्यूनिटी करते हैं बूस्ट, नहीं होंगी गंभीर बीमारियां

4 लहसुन और अदरक का सेवन तो आपको ऐसे भी हर दिन करना चाहिए। खासकर, खाली पेट जब आप लहसुन की दो कली खाएंगे, तो कई रोगों से बचे रहेंगे, क्योंकि यह इम्यूनिटी को बहुत जल्दी स्ट्रॉन्ग करने में मदद करता है। लहसुन और अदरक कई तरह के संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।

लहसुन में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले गुण सल्फर युक्त कंपाउंड मौजूद होते हैं। अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज संक्रमण के जोखिम को कम करते हैं। अदरक की चाय पी सकते हैं।

5 मशरूम में सेलेनियम, राइबोफ्लेविन और नियासिन उच्च मात्रा में होता है। आवश्यक विटामिन-डी से भरपूर मशरूम प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए काफी बेहतर खाद्य विकल्प है।

6 हल्दी, दही और प्रोबायोटिक्स भी इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं।फर्मेंटेड प्रोबायोटिक्स में मौजूद गुड बैक्टीरिया और दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया प्रतिरक्षा को बढ़ावा देते हैं। हर किसी को दही, हल्दी आदि का सेवन हर दिन करना चाहिए। ये कई तरह के संक्रमण से लड़ने में शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता की मदद करते हैं।

इनपुट : (आईएएनएस हिंदी)