... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : October 21, 2018 5:00 PM IST
मकड़ी काटने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय। © Shutterstock
मकड़ी का काटना सामान्य नहीं होता है, मकड़ी के काटने से स्किन पर छाले भी पड़ सकते हैं। मकड़ी के काटने से स्किन पर सूजन भी आ जाती है। जलन के साथ खुजली भी मकड़ी के काटने पर होती है। मकड़ी के काटने पर कुछ लोगो कोई इलाज नही करते हैं। लेकिन इसका इलाज करना जरूरी होता है। चेहरे पर अगर मकड़ी ने काट लिया है तो और भी विशेष ध्यान की जरूरत होती है। मकड़ी के काटने पर कुछ घरेलु उपाय बहुत कारगर होते हैं। हम यहां पर खास ऐसे उपायों के बारे में बता रहे हैं जो मकड़ी के काटने पर बहुत ही लाभदायक होते हैं।
बर्फ: मकड़ी के काटने पर सबसे पहला काम तो यह करना चाहिए की उसे साफ पानी और साबुन से ठीस साफ कर लें। अगर जलन हो रही है और स्किन लाल हो रही है तो बर्फ रखनी चाहिए। 10 मिनट तक बर्फ लगाना फायदेमंद होता है।
बेकिंग सोडा: बेकिंग सोडा जलन को कम करने में कारगर होता है। मकड़ी के काटने पर बेकिंग सोडा को पानी के साथ मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को मकड़ी काटने वाले स्थान पर लेप की तरह लगा लें।
एलोवेरा:एलोवेरा खुजली और सूजन को कम करने में मदद करता है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन दूर करने में फायदेमंद होते हैं। इसके लिए ताजा एलोवेरा को दिन में कई बार लगाएं।
लैवेंडर ऑयल: मकड़ी के काटने से होने वाली सूजन और दर्द को दूर करने में लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदों में नारियल का तेल मिलाकर प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।
एक्टिवेटिड चारकोल: चारकोल में विषाक्त पदार्थ निकालने के गुण होते हैं। इसके लिए प्रभावित क्षेत्र पर चारकोल पेस्ट लगाएं। इस पेस्ट को 1 घंटे तक लगे रहने दें। इससे त्वचा पर हुए छाले जल्दी ठीक हो जाते हैं।