तुलसी की पत्तियां ही नहीं, बीज भी होते हैं फायदेमंद

तुलसी की पत्तियों के साथ ही इसके बीज (Health benefits of tulsi seeds) भी काफी गुणकारी होते हैं। तुलसी के बीजों से कई तरह की सेहत संबंधित समस्याओं (tulsi ke beej ke labh) का उपचार किया जाता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 30, 2020 1:10 AM IST

Tulsi Seeds Benefits: तुलसी के पौधे को पवित्र माना गया है। अधिकतर भारतीय घरों में तुलसी का पौधा दिखाई देता है। वर्षों से तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल आयुर्वेदिक इलाज में किया जाता रहा है। आज भी लोगों को जब गले में खराश, खांसी, जुकाम जैसी समस्या होती है, तो लोग तुलसी का काढ़ा पीने की सलाह देते हैं। तुलसी की पत्तियों के साथ ही इसके बीज (Health benefits of tulsi seeds) भी काफी गुणकारी होते हैं। तुलसी के बीजों से कई तरह की सेहत संबंधित समस्याओं (tulsi ke beej ke labh) का उपचार किया जाता है।

तुलसी के बीज में मौजूद पोषक तत्व

तुलसी के बीजों में आयरन, प्रोटीन और फाइबर अधिक होते हैं। ये सभी पोषक तत्व सेहत के लिए उपयोगी होते हैं। तुलसी के पौधों पर जब मंजरी लगती है, तो इसमें से ही बीज निकलते हैं। इन बीजों का इस्तेमाल आयुर्वेद में कई रोगों के उपचार के लिए किया जाता है। सर्दी-खांसी, जुकाम, गले में खराश, पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में तुलसी के बीज बेहद गुणकारी होते हैं।

तुलसी के बीज के फायदे (Basil seeds benefits in hindi)

1. इम्यूनिटी करे मजबूत

तुलसी के बीजों में अधिक मात्रा में फ्लेवोनॉएड, फिनोलिक तत्व मौजूद होते हैं। ये दोनों ही तत्व इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं। तुलसी के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स होने के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

2. शरीर में होने वाले सूजन को करे कम 

शरीर में होने वाली सूजने की समस्या को कम करने के लिए भी आप तुलसी के बीजों का सेवन (benefits of consuming basil seeds) कर सकते हैं। तुलसी के बीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो एडिमा से बचाव करते हैं।

3. तनाव से दिलाए छुटकारा

कोरोना काल में आजकल अधिकतर लोग तनाव, चिंता के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में तुलसी के बीजों का सेवन करने से तनाव की समस्या से बचाव हो सकता है। इन बीजों में दिमाग को कूल, काम और सूदिंग करने के गुण होते हैं, जिससे तनाव कम होता है। तुलसी की पत्तियों में कुछ ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो दिमाग के थकान को दूर करते हैं। इससे डिप्रेशन कम करने में भी मदद मिलती है।

4. वजन कम करे तुलसी के बीज

वजन कम करने का भी आसान तरीका है तुलसी के बीज। इसमें कैलोरी और फैट बिल्कुल नहीं होता है। इन्हें खाने से भूख जल्दी नहीं लगती है। देर तक पेट भरे होने का अहसास होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इन बीजों में फाइबर अधिक होता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है। ऐसे में वजन कम करना आसान हो सकता है।

5. दिल की सेहत का रखे ख्याल 

तुलसी के बीज दिल की सेहत का भी ख्याल रखते हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल सही बना रहता है। ब्लड प्रेशर हाई-लो नहीं होने देता है। ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव से दिल की सेहत पर असर पड़ता है। तुलसी के बीजों को चबाकर खाएं या भोजन में शामिल करें, कार्डियोवैस्कुलर डिजीज से बचे रहेंगे।

Tulsi Benefits : तुलसी के हैं अनगिनत लाभ, आप भी जानें

खाली पेट खाएं तुलसी के पत्ते, होंगे सेहत को कई लाभ

एसिडिटी कम करती है तुलसी, सुबह खाली पेट ऐसे करेंगे तुलसी का सेवन, तो हो जाएंगी पेट की परेशानियां ग़ायब

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source