Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
इलायची का सेवन करने से पाचन तंत्र से लेकर त्वचा तक की समस्या दूर हो जाती है। आयुर्वेद के अनुसार जिन लोगों को पेट दर्द, कब्ज, गैस और एसिडीटी की परेशानी रहती है उनको इलायची का का सेवन जरूर करना चाहिए। सर्दी के मौसम में इलायची का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। अगर आपके पाचन तंत्र में कोई परेशानी है तो आपको इलायची के सेवन जरूर करना चाहिए। ये भी पढ़ेंः पेट साफ नहीं होता है तो इन चीजों का सेवन कर दें बंद।
इलायची का सेवन करने से पहले इसके बारे में यह जरूर जान लेना चाहिए कि किस परेशानी में कैसे सेवन करना है। इलाइची का सेवन करने के लिए कौन से तरीके अपनाना चाहिए और कब खाना चाहिए इसके बारे में हम यहां बता रहे हैं। इलायची के सेवन से कौन-कौन से फायदे होते हैं वो भी हम यहां बता रहे हैं।
रात को सोने से पहले इलायची का सेवन करना चाहिए। जिन लोगों को कील मुहांसे की समस्या होती है उन्हें रोजाना गर्म पानी के साथ इलायची खामे से स्किन संबंधी समस्या से राहत मिलती है।
कुछ लोगों को हमेशा पेट से संबंधित प्रॉब्लम रहती है। पेट ठीक न रहने के कारण बाल झड़ने लगते हैं। इन दोनों समस्याओं से बचने के लिए सुबह खाली पेट 1 इलायची गुनगुने पानी के साथ खाएं। कुछ दिनों तक लगातार खान से फर्क दिखाई देने लगेगा।
कुछ लोगों को हमेषा पेट से संबंधित प्रॉब्लम रहती है। पेट ठीक न रहने के कारण बाल झड़ने लगते हैं। इन दोनों समस्याओं से बचने के लिए सुबह खाली पेट 1 इलायची गुनगुने पानी के साथ खाएं। कुछ दिनों तक लगातार खाने से फर्क दिखाई देने लगेगा।
कुछ लोगों को ढेर सारा काम करने के बाद भी रात को नींद नहीं आती है। सोने के लिए लोग दवाइयां का सहारा लेते हैं। जिसका शरीर पर गलत प्रभाव पड़ता है। नेचुरल तरीके से नींद लेने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले इलायची को गर्म पानी के साथ खाएं। इससे नींद आएगी और खर्राटे की समस्या भी दूर हो जाएगी।
गैस, ऐसिडिटी, कब्ज, पेट में ऐंठन की समस्या को इलायची से दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही हिचकी से भी राहत मिलती है।
मुंह से आने वाली बदबू को इलायची खाने से दूर किया जा सकता है। इसको खाने से गले में होने वाली खराश दूर होती है और आवाज में सुधार आता है।
रोजाना इसका काढ़ा पीने से मानसिक तनाव को दूर करता है। इसका काढ़ा बनाने के लिए इलायची पाउडर तको पानी में उबालें। अब काढ़े में थोड़ा सा शहद मिलाकर पीएं। कुछ दिन पीने से आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।
बियर को फेसवॉश की तरह कैसे यूज करें और इसके क्या फायदे हैं ?
ब्रेकफस्ट की 1 कप कॉफी ला सकती है आपके जीवन में बदलाव।