नेचुरल तरीके से करें जीभ की सफाई, दूर रहेंगी कई बीमारियां

आपकी जीभ सही से साफ नहीं होती और सफेद रंग लिए रहती है तो अपको कुछ नेचुरल तरीकों को अपनाना चाहिए।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : September 30, 2018 8:30 PM IST

हर रोज ब्रश करके आप अपने दांतों की सफाई तो करते ही है लेकिन जीभ की सफाई को लेकर भी सतर्क रहते हैं कि नहीं ? दरअसल जीभ को अगर सही से साफ नहीं किया जाता है तो कई तरह की बीमारी का डर बना रहता है। जीभ की सफाई अगर सही से न हो तो अपके मुंह की सफाई नहीं होती है। आपने ध्यान दिया होगा कि आपके मुंह से कभी-कभी बदबू आने लगती है। इसका कारण आपकी जीभ भी हो सकती है। अगर आपको भी लगता है कि आपकी जीभ सही से साफ नहीं होती और सफेद रंग लिए रहती है तो अपको कुछ नेचुरल तरीकों को अपनाना चाहिए। हम यहां पर कुछ ऐसे ही नेचुरल तरीकों की बात कर रहे हैं जो जीभ को सही से साफ करने में आपकी मदद करते हैं।

नमक 

नमक एक तरह से नेचुरल स्क्रब है। इसके उपयोग से आपनी जीभ को आप बेहतर ढ़ग से साफ कर सकते हैं। जीभ पर थोड़ा सा नमक छिड़क लें और टूथब्रश के पिछले हिस्से या ब्रश के तरफ से ही हल्के-हल्के साफ करें।

बेंकिंग सोड़ा और नींबू 

बेकिंग सोड़ा में नींबू की कुछ बूंदे मिलाकर थोड़ा सा पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को जीभ पर लगाएं। कुछ देर तक लगा रहने दें और उसके बाद ठीक से कुल्ला कर लें। इससे जीभ में जमने वाली गंदगी साफ हो जाती है।

हल्दी और नींबू 

हल्दी पाउडर में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को जीभ पर लगाकर कुछ देर तक मसाज करें उसके बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। यह सबसे अच्छा नेचुरल माउथ वॉस माना जाता है।

ये भी पढ़ेंः HIV का दुर्लभ मामलाः इस अजीब तरीके से भी हो सकता है एचआईवी संक्रमण।

ये भी पढ़ेंः डायबिटीज करना है कंट्रोल तो ”करी पत्ते” का ऐसे करें सेवन।

नमक पानी का कुल्ला

नमक पानी से कुल्ला करना मुंह की सफाई के लिए बहुत अच्छा विकल्प होता है। नमक पानी से कुल्ला आप रात में सोने से पहले करते हैं तो जीभ में जमने वाली गंदगी की मात्रा बहुत कम होने लगती है।

भोजन के बाद दे ध्यान 

मुंह की सफाई का सबसे खास और अहम हिस्सा होता है जब आप खाने के बाद सफाई करते हैं। कुछ लोग ठीक से सफाई नहीं करते हैं जिसके कारण जीभ में खाने की परत जमा रह जाती है। खाने के बाद आप माउथवॉश का भी प्रयोग कर सकते हैं।

दही का सेवन 

अगर आपकी जीभ हमेशा गंदी रहती है तो आपको दही का सेवन करना चाहिए। दही में पाया जाने वाला प्रो-बायोटिक जीभ में फंगस, सफेद परत को नहीं जमने देता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source