
... Read More
Written By: Anshumala | Published : July 21, 2019 6:06 PM IST
कल (22 जुलाई) है ''वर्ल्ड ब्रेन डे''। © Shutterstock.
कल (22 जुलाई) ''वर्ल्ड ब्रेन डे'' (World Brain Day in hindi) है। वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ न्यूरोलॉजी (WFN) और इंटरनेशनल हेडएक सोसायटी द्वारा यह दिन सेलिब्रेट किया जाता है। इस बार 5वां सालाना ''वर्ल्ड ब्रेन डे'' सेलिब्रेट किया जाएगा। डब्लूएफएन 22 जुलाई 1957 में स्थापित हुआ था और वर्ष 2014 में ''वर्ल्ड ब्रेन डे'' (World Brain Day in hindi) लॉन्च किया गया था। हर साल इस दिन मस्तिष्क से संबंधित अलग-अलग समस्याओं और टॉपिक पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश की जाती है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य है मस्तिष्क स्वास्थ्य से संबंधित लोगों में जागरूकता लाना।
माइग्रेन बहुत ही कॉमन ब्रेन डिजीज है, जो दुनिया भर में सात लोगों में से किसी एक को व्यक्ति को प्रभावित करता है। साथ ही अन्य सिरदर्द विकारों (हेडएक डिसऑर्डर) के साथ यह दुनिया भर में डिसेबिलिटी के प्रमुख कारणों में से एक है। इसके व्यापक प्रभाव के बावजूद, माइग्रेन काफी हद तक कम पहचाने जाने वाला, अंडर डायग्नोज्ड और अंडर-ट्रीटेड रह जाते हैं। इसका इलाज समय पर नहीं करवाया जाए, तो यह गंभीर हो सकता है।
माइग्रेन का खतरा दूर करने के आसान उपाय
हर बार ''वर्ल्ड ब्रेन डे'' को एक खास थीम के अंतर्गत सेलिब्रेट किया जाता है। वर्ष 2014 में जब इस दिन की शुरुआत की गई थी, तो इसकी थीम थी एपिलेप्सी (Epilepsy)। वर्ष 2018 की थीम थी ''क्लीन एयर फॉर ब्रेन हेल्थ''। इस बार (2019) की थीम है ''माइग्रेन- द पेनफुल ट्रुथ"। इस वर्ष डब्लूएफएन इंटरनेशल हेडएक सोसायटी के साथ पार्टनरशिप में अपना पांचवां सालाना वर्ल्ड ब्रेन डे सेलिब्रेट करेगा। इस बार ये दुनिया भर में सबसे कॉमन मस्तिष्क से संबंधित रोग माइग्रेन के प्रति लोगों के बीच जागरूकता लाने का प्रयास करेंगे।