Migraine : माइग्रेन के दर्द का कारण, लक्षण, इलाज और कुछ घरेलू उपाय, जानें सबकुछ

जानें, माइग्रेन के दर्द का कारण, लक्षण, इलाज और कुछ घरेलू उपाय...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : December 8, 2019 1:32 PM IST

क्या आपको लगातार सिरदर्द (Headache) हो रहा है, वह भी सिर के एक तरफ तो इसे डॉक्टर से जरूर दिखाएं। यह सिरदर्द माइग्रेन के कारण भी हो सकता है। माइग्रेन में आपको रह-रहकर सिरदर्द के तेज अटैक आते हैं। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि अमेरिका में इस समस्या से लगभग 30 प्रतिशत लोग ग्रस्त हैं, जबकि भारत में इससे कहीं ज्यादा लोग माइग्रेन (Migraine) की समस्या से परेशान हैं। माइग्रेन में सिर के आधे भाग में दर्द होता है, इसलिए इसे अधकपारी भी कहते हैं। जानें, क्या है माइग्रेन का दर्द, इसके कारण, लक्षण, इलाज और कुछ घरेलू उपाय (Migraine Home Remedies)...

क्या है माइग्रेन (What is migraine)

माइग्रेन एक विशिष्ट प्रकार का सिरदर्द है। माइग्रेन का दर्द कान, आंख के पीछे और कनपटी में भी होता है। यह दर्द सिर (Migraine Home Remedies) के किसी भी भाग में हो सकता है। इसे गंभीरता से लेना बहुत जरूरी है और सही समय पर इलाज भी करवाना चाहिए। यह एक अनुवांशिक बीमारी है, जो खानपान, वातावरण में बदलाव, बढ़ते तनाव या कभी-कभी बहुत अधिक सोने से भी हो सकता है। माइग्रेन की समस्या कभी भी किसी भी उम्र में हो सकती है।

माइग्रेन का कारण (Causes of migraine)

इस दर्द का मुख्य कारण होता है- रक्त कोशिकाओं के फैलने एवं उनके नाड़ी तंतुओं से स्रावित रसायन, जो इन रक्त कोशिकाओं को प्रभावित करते हैं। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को यह समस्या ज्यादा होती है और बहुत कम ही महिलाएं इसका उपचार कराती हैं।

माइग्रेन के लक्षण (Symptoms of migraine) 

जी मिचलाना, शरीर में असहज महसूस होना।

सिर में भारी पन।

सिर के पीछे की भाग जो गर्दन से सटा होता है, उसमे दर्द होना।

तेज रोशनी से आंख में जोर पड़ना।

ज्यादा शोर होने पर चिड़चिड़ापन महसूस करना।

हर वक्त तनाव में रहना।

माइग्रेन से होने वाला दर्द ज्‍यादातर शाम को होता है।

इससे आंखों में भी तकलीफ रहती है।

माइग्रेन का इलाज (Treatment of migraine)

बायोफीडबैक, योग, एक्यूप्रेशर और नियमित व्यायाम आदि से माइग्रेन के दौरे को घटाने में मदद मिलती है। माइग्रेन (Migraine Home Remedies) से बचने के लिए सिरदर्द उत्पन्न करने वाले कारणों से बचना चाहिए, जैसे ऊंची आवाज में गाने सुनना, तनावग्रस्त रहना आदि। साथ ही दर्दनिवारक दवाओं का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए।

माइग्रेन से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

1 माइग्रेन का दर्द हो, (Home remedies for migraine) तो सिर पर ठंडे पानी से भीगा हुआ कपड़ा 25 से 30 मिनट तक रखें।

2 गुस्सा कम करें। दिमाग को थोड़ा शांत रखें। इससे मस्तिष्क को आराम मिलता है, जिससे दर्द में राहत मिलती है।

3 खाली पेट रहने से माइग्रेन का दर्द हो सकता है। इससे बचने के लिए कुछ न कुछ खाते रहें।

4 भरपूर सोना जरूरी है। कम सोने की आदत से भी माइग्रेन की समस्या (Migraine Home Remedies) को बढ़ाता है। प्रतिदिन कम से कम 8 घंटा सोएं।

5 डायट में पौष्टिक चीजों को करें शामिल। प्रोटीन युक्त डायट जैसे दूध, दही, पनीर, दाल, मांस और मछली आदि का सेवन करें। हरी सब्जियां खाएं।

6 योग और ध्यान करने की आदत डालें। इससे तनाव कम होता है।

कहीं आप भी तो नहीं हैं इन 7 तरह के सिरदर्द से परेशान

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source