Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Phobia Ko Mann Se Kaise Nikale: हम सभी को किसी न किसी चीज से डर लगता है। किसी को ऊंचाई से, किसी को अंधेरे से, तो किसी को भीड़ या बंद कमरे से। लेकिन जब यह डर सामान्य घबराहट से आगे बढ़कर रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करने लगे, तब उसे फोबिया कहा जाता है। फोबिया हमें डर की वह सीमा होती है जहां व्यक्ति का खुद पर काबू नहीं रहता है और वह उस पर्टीकुलर चीज से दूर भागने या खुद को बचाने की कोशिश करता है।
इस विषय पर साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर मालिनी सबा बताती हैं कि ‘फोबिया केवल डर नहीं होता, बल्कि दिमाग की एक तीव्र प्रतिक्रिया होती है। व्यक्ति जानता है कि उसका डर शायद तर्कसंगत नहीं है, फिर भी शरीर और मन उस स्थिति में पहुंचते ही घबराने लगते हैं।’ आइए आपको बताते हैं कि आखिर कैसे आम सा डर फोबिया बन जाता है और अगर ऐसी स्थिति आए तो अपने इस डर से कैसे जीतें।
डॉक्टर बताती हैं कि फोबिया किसी खास वस्तु, जगह, स्थिति या जीव से जुड़ा गहरा और लगातार रहने वाला डर है। उदाहरण के लिए ऊंचाई से डर (Acrophobia), बंद जगह से डर (Claustrophobia), भीड़ से डर, कीड़ों या जानवरों से डर, उड़ान से डर आदि। फोबिया में सिर्फ डर नहीं होता, बल्कि शरीर में तेज धड़कन, पसीना, चक्कर, सांस फूलना या रोने जैसा मन होना भी शामिल हो सकता है।
डॉक्टर मालिनी सबा के अनुसार, दिमाग का काम हमें सुरक्षित रखना है। लेकिन कई बार वह छोटी बात को भी बड़ा खतरा मान लेता है।

डॉ. मालिनी सबा बताती हैं कि सही मार्गदर्शन और अभ्यास से फोबिया को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कई लोग समय के साथ अपने डर पर काबू पा लेते हैं और सामान्य जीवन जीते हैं।
यह याद रखना जरूरी है कि फोबिया कमजोरी नहीं है। यह मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी एक स्थिति है, जिसे समझदारी और धैर्य से संभाला जा सकता है। डर पर जीत एक दिन में नहीं मिलती, लेकिन छोटे-छोटे कदम आपको धीरे-धीरे मजबूत बनाते हैं। जब आप अपने डर को समझने लगते हैं, तो वही डर आपकी ताकत बन सकता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।